Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘एक हो गए हैं यादव, मुस्लिम और पिछड़ा, सपा को छोड़कर नहीं जाएंगे कहीं’ …बोले शिवपाल यादव, भाजपा सरकार के लिए किया ये दावा

शिवपाल यादव ने महंगाई, बेरोजगारी, युवाओं और किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला बोला है और दावा किया है कि इस बार केंद्र की भाजपा सरकार जा रही है.

Shivpal Yadav

शिवपाल सिंह यादव

Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में राजनीतिक दलों की तैयारी अंतिम पड़ाव पर है. कई राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी कर चुके हैं तो वहीं आज चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा कर देगा. इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के सचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) का बयान सामने आ रहा है. उन्होंने मंहगाई, बेरोजगारी, युवाओं और किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमला बोला है और दावा किया है कि इस बार दिल्ली से भाजपा सरकार जा रही है. वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा की तैयारियों को लेकर बोले, “मैं पहली बार बदायूं सहसवान और अब गन्नौर में पहुंचा हूं. माहौल देखकर साफ है कि इस सीट पर एक तरफा चुनाव होने जा रहा है.”

सोच-समझकर भेजा गया है यहां हमें

शिवपाल यादव ने कहा, चुनाव में गड़बड़ी करने में भाजपा के लोग कामयाब हो जाते थे. इसलिए पार्टी ने सोच समझकर हमें यहां पर भेजा है. उन्होने कहा, सपा उत्तर प्रदेश की दूसरी सीटों पर भी इसी तरह से प्रत्याशियों को खड़ा किया जा रहा है. वहीं शिवपाल ने आगे कहा, “अब यादव, मुस्लिम, पिछड़ा कहीं नहीं जाएगा. अभी कुछ वक्त पहले घोसी सीट पर भी 30 मंत्री और दो डिप्टी सीएम लगे हुए थे लेकिन सभी समाजवादी और सभी वर्ग के लोग एक हो गए उसी तरह से इस सीट पर भी होगा.” सपा नेता ने योगी सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने कोई विकास नहीं किया है केवल प्रचार किया है. महंगाई, भ्रष्टाचार और नौजवानों को रोजगार का वादा किया था लेकिन नौकरी नहीं मिली. अभी जितनी भी भर्ती हो रही थी, पर्चा लीक हो गया इसलिए इस सरकार में कोई भर्ती नहीं हुई है बल्कि देश में कर्ज बढ़ चुका है. यहां पर किसान, नौजवान और अल्पसंख्यक सब परेशान हैं.

ये भी पढ़ें-‘चिड़िया’ से ‘हाथी’ तक का सफर… जानें बसपा का चुनाव चिह्न बनने की मजेदार दास्तां

हमेशा सपा का सपोर्ट किया है मुस्लिम भाइयों ने

शिवपाल यादव ने जातीय समीकरण का जिक्र करते हुए मीडिया से कहा, मुस्लिम भाइयों ने हमेशा ही सपा का साथ दिया है. इस मौके पर उन्होंने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का जिक्र भी किया और दावा किया कि, चाहे कोई भी पार्टी यूपी में आ जाए लेकिन मुस्लिम समाज का वोट सपा के ही खाते में जाएगा. सपा नेता ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे और भाजपा को सबक सिखाएंगे.

ये सीट है नेता जी के परिवार की

शिवपाल सिंह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराना है और दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी. उन्होंने गुन्नौर सीट की इतिहास बताते हुए कहा कि पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव गुन्नौर सीट से कई बार चुनाव लड़े और सांसद भी बने. वह जब गुन्नौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े तो शायद 1 लाख 83 हजार वोट से वह चुनाव जीते थे. संभल से भी कई बार लोकसभा में गए. मैनपुरी और आजमगढ़ में भी वह चुनाव लड़कर जीते थे. शिवपाल ने कहा कि ये सीटें तो नेताजी के परिवार की सीट रही है. वह बोले, अब मुझे यहां पर भेजा गया है, तो यहां पर रिकॉर्ड तोड़ जीत होगी. पांचों विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ही फतह का झंडा लहराएगी.

मोहन यादव पर कही ये बात

भाजपा के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर कहा, चाहे कोई भी आए, किसी का कहीं कोई असर नहीं होगा. किसान, मजदूर, महिलाएं और सभी समाजवादी एक है. उन्होंने दावा किया, चुनाव में सभी जाति बंधन टूटेंगे और सपा जीत हासिल करेगी. बता दें कि भाजपा यूपी में यादव समाज को साधने के लिए मोहन यादव के चेहरे का इस्तेमाल कर रही है. कहा जा रहा है कि मोहन यादव के जरिए बीजेपी सपा वोटर्स में सेंध लगाने का काम कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital