Bharat Express DD Free Dish

Axiom-4 Mission: धरती पर लौटे Shubhanshu Shukla, पीएम और रक्षा मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई

ग्रुप कैप्टन शुभांशु की धरती पर वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश से कई केंद्रीय मंत्रियों ने बधाई देते हुए खुशी जताई. पीएम मोदी ने इसे गगनयान मिशन की दिशा में मील का पत्थर बताया.

Axiom-4 Mission: अमेरिका के कैलिफोर्निया तट पर Axiom-4 मिशन से आज तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी हो गई. यह मिशन 18 दिनों का रहा, जिसमें इंडियन एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) भी उन 4 स्पेस यात्रियों में शामिल थे.

ग्रुप कैप्टन शुभांशु की धरती पर वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश से कई केंद्रीय मंत्रियों ने बधाई देते हुए खुशी जताई. पीएम मोदी ने इसे गगनयान मिशन की दिशा में मील का पत्थर बताया.

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, “मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है. यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन – गगनयान- की दिशा में एक और मील का पत्थर है.”

भारत की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया

पीएम के अलावा देश के रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुभांशु शुक्ला की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.

राजनाथ सिंह ने कहा, “ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक एक्सिओम-4 मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने न केवल अंतरिक्ष को छुआ है, बल्कि भारत की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक और वापस उनकी यात्रा न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक गौरवपूर्ण कदम है. मैं उनके भविष्य के प्रयासों में उनकी अपार सफलता की कामना करता हूं.”

भारत को अंतरिक्ष की दुनिया में एक स्थायी स्थान मिला

इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) साइंस और टेक्नोलॉजी डॉ. जितेंद सिंह ने भी एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि भारत को आज अंतरिक्ष की दुनिया में एक स्थायी स्थान मिल गया है

जितेंद सिंह ने कहा, “टीम #Axiom4 को बधाई! दुनिया के लिए गर्व का क्षण, जब “ड्रैगन” सैन डिएगो के पास कैलिफोर्निया तट पर सफलतापूर्वक उतरा. भारत के लिए गौरव का क्षण, जब उसका एक यशस्वी पुत्र एक सफल यात्रा से लौटा… जिसने आने वाली पीढ़ियों के लिए सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में अभूतपूर्व जीवनदायी प्रयोग किए. भारत को आज अंतरिक्ष की दुनिया में एक स्थायी स्थान मिल गया है!”


ये भी पढ़ें: धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला, कैलिफोर्निया तट पर समंदर में हुई सुरक्षित लैंडिंग


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read