Siliguri Corridor News
Siliguri Corridor News: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होते ही शुवेंदु सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में बेहद ही महत्वपूर्ण फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक बंगाल सरकार ने बेहद संवेदनशील माने जाने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकन नेक कॉरिडोर) क्षेत्र में केंद्र सरकार को 120 एकड़ जमीन हस्तांतरित करने का फैसला लिया है. यह क्षेत्र उत्तर बंगाल में पड़ता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुवेंदु सरकार ने जमीन के हस्तांतरण का काम शुरू कर दिया है. चिकन नेक वहीं क्षेत्र है जो शेष भारत को पूर्वोत्तर से जोड़ता है. यह बेहद संकरा इलाका है. इसकी रणनीतिक महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां नेपाल, बांग्लादेश और भूटान की सीमाएं लगती हैं. इसके अलावा चीन भी यहां से बेहद कम दूरी पर मौजूद है. ऐसे रणनीतिक महत्व को रखने वाले इलाके में भारत सरकार काफी लंबे समय से जमीन की मांग कर रही थी.
इस इलाके में मौजूदगी के लिए केंद्र सरकार पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार से बार-बार अनुरोध करती रही, लेकिन जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया लंबे समय तक अटकी रही. अब नई सरकार ने इस दिशा में तेज कदम बढ़ाया है.
पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए जीवनरेखा
सिलीगुड़ी कॉरिडोर को पूर्वोत्तर के 8 राज्यों के लिए जीवनरेखा कहा जाता है. इसी रूट से पूर्वोत्तर से लगे चीन, बांग्लादेश और म्यांमार बॉर्डर पर मौजूद सैन्य बलों को रसद और गोला बारूद, सड़क और व्यापारिक गतिविधियों का संचालन किया जाता है. ऐसे में केंद्र सरकार की इस इलाके में मौजूदगी इसे बेहद सुरक्षित बनाती है.
ये भी पढ़ें- राजद सांसद सुरेंद्र यादव के बिगड़े बोल, कहा- अमेरिका में युद्ध हुआ तो लोग ‘जय श्रीराम’ बोलना भूल जाएंगे
इस संबंध में केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है कि इसका उपयोग किस लिए किया जाएगा. पर माना जा रहा है कि इस जमीन का उपयोग रक्षा, लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा प्रतिष्ठान सहित कनेक्टिविटी विस्तार के लिए विकसित किया जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
