Bharat Express DD Free Dish

शौचालय की टंकी बनी मौत का कुआं, सिकंदरपुर में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

Sikandarpur Toilet Tank Accident: एसएसपी आवास के समीप सोमवार को शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई. उन्हें बचाने के प्रयास में एक अन्य मजदूर भी गैस की चपेट में आकर घायल हो गया.

sikandarpur-toilet-tank-accident-two-workers-die-toxic-gas-suffocation

सिकंदरपुर में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

Sikandarpur Toilet Tank Accident/MANOJ KUMAR: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एसएसपी आवास के समीप सोमवार को शौचालय की टंकी की सेंट्रिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई. दोनों के दम घुटने के बाद टंकी में ही बेहोश होकर गिरने की बात सामने आई है. उन्हें बचाने के प्रयास में एक अन्य मजदूर भी गैस की चपेट में आकर घायल हो गया. उसका प्राथमिक उपचार कराया गया.

घटना मुन्ना गुप्ता के मकान में हुई. बताया गया कि करीब 15 दिन पहले शौचालय की टंकी की ढलाई का काम पूरा हुआ था. सोमवार सुबह टंकी के अंदर लगी लकड़ी और प्लाई की सेंट्रिंग खोलने के लिए मजदूर सोनू टंकी में नीचे उतरा.

बहुत दिनों से बंद थी टंकी

काफी दिनों से टंकी बंद रहने के कारण उसके अंदर जहरीली गैस जमा होने की आशंका है. नीचे उतरते ही सोनू की तबीयत बिगड़ने लगी और वह छटपटाने लगा. उसे बचाने के प्रयास में ठेकेदार मोहम्मद जहांगीर भी टंकी के अंदर उतर गया. गैस की चपेट में आने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई और वे टंकी के अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े.

sikandarpur-toilet-tank-accident-two-workers-die-toxic-gas-suffocation
सिकंदरपुर में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

इसके बाद उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया गया. हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि बचाव में उतरा मजदूर दिनेश भी गैस की चपेट में आने से घायल हो गया.

दोनों मृतक हैं साला-बहनोई

मृतकों में मीनापुर थाना क्षेत्र के अली नेउरा गांव निवासी सोनू शामिल है. दूसरा मृतक मोहम्मद जहांगीर भी उसका रिश्तेदार बताया जा रहा है. दोनों के साला-बहनोई होने की जानकारी दी गई है.वही घायल मजदूर दिनेश बोचहां थाना क्षेत्र के सरवदीपुर का रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- करोड़ों का बजट, पहली ही बारिश में निकला दम! डिंडोरी में सांदीपनी विद्यालय भवन की दीवारों में आईं दरारें

एक साथ दो मजदूरों की मौत की सूचना के बाद इलाके में मातम पसर गया. घटना की जानकारी मिलने पर सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read