होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख (फोटो सोशल मीडिया)
Mankirat Aulakh: सिद्धू मूसेवाला में केस में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख की मुसीबतें अब बढ़ती जा रही हैं. शनिवार को आज NIA की टीम ने उन्हें विदेश जाने से रोक दिया. वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दुबई जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही उन्हें रोक दिया गया. सूत्रों के मुताबिक एनआईए (NIA) की टीम ने कहा कि “उनके खिलाफ मामले की जांच चल रही है. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक वह विदेश नहीं जा सकेंगे. इसके बाद वह अपने घर वापस चले गए.”
बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या केस में मनकीरत का नाम सामने रहा है जिस पर NIA ने उन पर शिकंजा कसा है.
जानकारी के मुताबिक, गायक मनकीरत अपने दो साथियों के साथ एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए दुबई जा रहे थे. कार्यक्रम की जानकारी पहले से ही NIA को दे दी गई थी. उनकी शाम पांच बजे दुबई के लिए फ्लाइट थी. जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो एनआईए की टीम ने उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी. एनआईए की टीम ने उनसे दो घंटे तक पूछताछ की, साथ ही हिदायत दी कि वो विदेश नहीं जा सकते.
यह भी पढ़ें- Azam Khan को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, योगी सरकार को झटका, खारिज की ये याचिका
खबरों के मुतबाकि यह भी जानकारी सामने आ रही है कि एनआईए की टीम ने उनके पासपोर्ट समेत कुछ दस्ताबेज अपने कब्जे में ले लिए हैं. इससे पहले भी एनआईए की टीम उन्हें दिल्ली बुलाकर पूछताछ कर चुकी है. हालांकि मनकीरत औलख शुरू से साफ कर चुके है कि उनका सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है.
सिंगर मनकीरत औलख ने देर रात सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दुबई वालों से माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि किसी तकनीकी कारण से वे दुबई नहीं जा सके. उनका वहां पर शो था. अब इस शो को रद्द कर दिया गया है. एक-दो दिन में शो की नई तारीख की जानकारी देंगे.
EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…
रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…
Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…
PM Modi की ओर से साझा किया गया संस्कृत श्लोक महाभारत के शांतिपर्व से लिया…
Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…