देश

CM Yogi: पॉपकॉर्न की कीमत कम करो सर, पिक्चर बनाएंगे, लेकिन अंदर आएंगे कौन? जैकी श्रॉफ की CM योगी से गुहार

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मुंबई में दो दिवसीय दौरे पर गए थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की थी. इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से सिनेमाघरों में पॉपकॉर्न की कीमतें कम करने को कहा है. उन्होंने अपने विचार से अवगत कराया कि कीमतें कम करने से सिनेमा प्रेमियों को सिनेमा हॉल तक लाने में मदद मिल सकती है.

उन्होंने कहा कि थिएटर के पॉपकॉर्न की कीमत कम करो सर. 500 रुपये लेते है पॉपकॉर्न का. पिक्चर बनाएंगे, स्टूडियो बनाएंगे, लेकिन अंदर आएंगे कौन?

अभिनेता ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया

योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में मुंबई का दौरा किया और सुनील शेट्टी, मनोज जोशी, कैलाश खेर, सोनू निगम, बोनी कपूर और जैकी श्रॉफ सहित बॉलीवुड सेलेब्स के साथ बैठक की. अभिनेता ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें घर के बने खाने के लिए आमंत्रित किया. जैकी ने सीएम का आभार जताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर भी पोस्ट की.

उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि सुभाष घई जी और मेरे दोस्त सुनील शेट्टी और राहुल मित्रा के साथ आज योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर अच्छा लगा और यूपी फिल्म नीति और फिल्म सिटी के बारे में जाना. मेरी शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें: Boycott Bollywood: ‘बायकॉट बॉलीवुड’ का टैग हटना जरूरी- सुनील शेट्टी की इस अपील पर आया सीएम योगी का बयान, जानिए क्या कहा

क्या बोले थे अभिनेता?

सीएम योगी से मुलाकात के दौरान फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने आग्रह किया था कि बॉलीवुड में इन दिनों जो बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है उसे खत्म करने में मदद करें. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ‘बायकॉट बॉलीवुड’ (Boycott Bollywood) वाले अभियान से भी मुक्ति दिलाने में हेल्प करें. इस दौरान सीएम योगी ने बॉलीवुड सेलेब्स से कहा कि हमने आपके ही दो प्रतिनिधियों को संसद में भेजा है. हम आपकी इस चुनौती को समझ सकते हैं और जानते हैं कि क्या करना है.


-भारत एक्सप्रेस
Dimple Yadav

Recent Posts

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

10 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

13 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

35 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

39 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

54 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 hour ago