Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM Yogi: पॉपकॉर्न की कीमत कम करो सर, पिक्चर बनाएंगे, लेकिन अंदर आएंगे कौन? जैकी श्रॉफ की CM योगी से गुहार

CM Yogi: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से सिनेमाघरों में पॉपकॉर्न की कीमतें कम करने को कहा है. उन्होंने अपने विचार से अवगत कराया कि कीमतें कम करने से सिनेमा प्रेमियों को सिनेमा हॉल तक लाने में मदद मिल सकती है.

cm yogi

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मुंबई में दो दिवसीय दौरे पर गए थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की थी. इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से सिनेमाघरों में पॉपकॉर्न की कीमतें कम करने को कहा है. उन्होंने अपने विचार से अवगत कराया कि कीमतें कम करने से सिनेमा प्रेमियों को सिनेमा हॉल तक लाने में मदद मिल सकती है.

उन्होंने कहा कि थिएटर के पॉपकॉर्न की कीमत कम करो सर. 500 रुपये लेते है पॉपकॉर्न का. पिक्चर बनाएंगे, स्टूडियो बनाएंगे, लेकिन अंदर आएंगे कौन?

अभिनेता ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया

योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में मुंबई का दौरा किया और सुनील शेट्टी, मनोज जोशी, कैलाश खेर, सोनू निगम, बोनी कपूर और जैकी श्रॉफ सहित बॉलीवुड सेलेब्स के साथ बैठक की. अभिनेता ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें घर के बने खाने के लिए आमंत्रित किया. जैकी ने सीएम का आभार जताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर भी पोस्ट की.

उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि सुभाष घई जी और मेरे दोस्त सुनील शेट्टी और राहुल मित्रा के साथ आज योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर अच्छा लगा और यूपी फिल्म नीति और फिल्म सिटी के बारे में जाना. मेरी शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें: Boycott Bollywood: ‘बायकॉट बॉलीवुड’ का टैग हटना जरूरी- सुनील शेट्टी की इस अपील पर आया सीएम योगी का बयान, जानिए क्या कहा

क्या बोले थे अभिनेता?

सीएम योगी से मुलाकात के दौरान फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने आग्रह किया था कि बॉलीवुड में इन दिनों जो बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है उसे खत्म करने में मदद करें. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ‘बायकॉट बॉलीवुड’ (Boycott Bollywood) वाले अभियान से भी मुक्ति दिलाने में हेल्प करें. इस दौरान सीएम योगी ने बॉलीवुड सेलेब्स से कहा कि हमने आपके ही दो प्रतिनिधियों को संसद में भेजा है. हम आपकी इस चुनौती को समझ सकते हैं और जानते हैं कि क्या करना है.


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital