Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अंकिता मर्डर केस की जांच करेगी एसआईटी,बीजेपी ने आरोपी के पिता विनोद आर्य को पार्टी से निकाला

अंकिता मर्डस केस की जांच करेगी एसआईटी,मुख्यमंत्री ने कहा-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

एसआईटी करेगी अंकिता मर्डर केस की जांच

देहरादून– अंकिता भंडारी के शव को उतराखंड पुलिस ने शनिवार की सुबह चीला नहर से बरामद कर लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऋषिकेश एम्स भेज दिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस मामले पर अब एसआईटी के जांच के आदेश देने के बाद बीजेपी ने आरोपी के पिता विनोद आर्य उसके दूसरे बेटे अंकित आर्य को पार्टी से निकाल दिया है. आपको बता दें कि अंकिता भंडारी 19 सितंबर से गायब थी जिसके बाद पूछताछ हुई तो पता चला कि उसकी हत्या हो चुकी है.

एसआईटी को जांच के आदेश

अंकिता मर्डर केस में उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईटी जांच के आदेश दे दिए है. सीएम ने ट्वीट कर कहा, “आज सुबह बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया. इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है.” धामी ने अपने इस ट्वीट में आगे लिखा कि… “हमारा संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.”

 सीएम ने दिए थे सख्त एक्शन के निर्देश

उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद उतराखंड की पुलिस अंकिता मर्डर केस की कड़ियों को जोड़ने में लग गई. पुलिस और SDRF की टीमें जिला पावर हाउस के पास शक्ति नहर में कई दिनों से तलाशी अभियान चला रही थी. आज सुबह शव को बरामद भी कर लिया.

उतराखंड प्रशासन ने अंकिता के हत्यारो के घर पर शुक्रवार को बुलडोजर चलवा दिया था. आरोपी के रिजॉर्ट को भी जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया. उतराखंड के अब तक के इतिहास यह पहला मामला है जब ध्वसतीकरण की इतनी जल्दी कार्रवाई हुई है. उतराखंड प्रशासन अब इन अवैध घरों के निर्माण से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लेने की योजना बना रहा है. राज्य प्रशासन इस बात की छान-बीन करेगा कि आखिर इस अवैध रिजॉर्ट को बनाने की कागजी रजामंदी किन अफसरों ने दी थी.

 

बीजेपी नेता का बेटा है पुलकित आर्य

अंकिता भंडारी की हत्या का मुख्य आरोपी कोई और नही बल्कि बीजेपी नेता और पूर्व राज्यमंत्री का बेटा पुलकित आर्य है. इस मामले में पुलिस ने पुलिकत के अलावा उसके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया है. इस अवैध बिल्डिंग पर शुक्रवार देर रात कार्रवाई करते हुए इसे जमींदोज कर दिया गया. इसी रिजॉर्ट में 19 साल की अंकिता रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी, जिसका मर्डर कर दिया गया.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital