Bharat Express DD Free Dish

दुष्कर्म मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को मिली जमानत, 46 दिन बाद जेल से हुए रिहा

सीतापुर में यौन शोषण के आरोप में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को जेल में रिहाई मिल गई है. इसको जमानत 11 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी.

Congress MP Rakesh Rathore

Congress MP Rakesh Rathore

Edited by Akansha

Report जीतेन्द्र सैनी / सीतापुर

लखनऊ. यूपी के सीतापुर में 46 दिनों से जेल में बंद कांग्रेस सांसद जेल से रिहा हो गए. जेल से रिहा होने के बाद सांसद अपने घर पहुंचे जहां पर उनके परिजनों ने तिलक लगाकर स्वागत किया इतना ही नहीं सांसद भावुक हो गए. आपको बता दें कि एक महिला नेता ने कांग्रेस सांसद पर रेप और यौन शोषण का आरोप लगाया था. इस आरोप के चलते कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर 17 जनवरी को शहर कोतवाली में रेप का मामला दर्ज हुआ था इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का न्यायालय में 163 के तहत बयान दर्ज कराया.

कांग्रेस सांसद ने जमानत की लगाई गुहार

केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस सांसद फरार हो गए थे और 30 जनवरी को जब कांग्रेस सांसद अपने घर पर मीडिया से बात कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें घर से गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. कांग्रेस सांसद ने जमानत की गुहार लगाई और निचली अदालत से जमानत खारिज होने के बाद 11 मार्च को हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद को जमानत दे दी इसके बावजूद भी कांग्रेस सांसद को जेल में रहना पड़ा क्योंकि शहर कोतवाली पुलिस ने चार्ट शीट में धारा 69 की बढ़ोतरी कर दी इसके चलते कांग्रेस सांसद को होली जेल में ही बितानी पड़ी. फिलहाल कांग्रेस सांसद को सीजेएम कोर्ट ने 18 मार्च को धारा 69 में भी जमानत दे दी. जमानत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और परिजनों में खुशी है. वही आज कांग्रेस सांसद जेल से रिहा हो गए.

ये था मामला

कॉंग्रेस नेता और एमपी राकेश राठौर पर एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर एमपी को जल भेज दिया था. मामला राजनीतिक रंग भी ले चुका है और एमपी के समर्थन में कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी सीतापुर जाकर परिजनों से मिल चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read