Bharat Express DD Free Dish

सिवान में पुलिस एनकाउंटर: दो वांछित अपराधी गिरफ्तार, दर्जनों मामलों में थे शामिल

Bihar News: सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसआईटी की संयुक्त कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया.

आशुतोष कुमार, सिवनी

Bihar News: सिवान जिले में पुलिस ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अपराधियों को एनकाउंटर में पकड़ लिया. यह घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के लाहेजी गांव की है, जहां दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे.

कैसे हुई कार्रवाई?

पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी गांव में इकट्ठा हुए हैं. इसके बाद स्थानीय पुलिस और एसआईटी की टीम मौके पर पहुंची. जैसे ही पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मार दी और उन्हें काबू में कर लिया.

ये भी पढ़ें-हरीश अब नहीं रहे, लेकिन उनके अंगों से जिंदा रहेंगी कई उम्मीदें, माता-पिता ने किया कॉर्निया और हार्ट वाल्व का दान

अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी रोहित शर्मा और जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा गांव के रोहित उर्फ रिशु के रूप में हुई है. दोनों पर लूट, हत्या और छिनतई जैसे दर्जनों मामले पहले से दर्ज थे. लंबे समय से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी.

ये भी पढ़ें-‘प्रभु महाकाल प्रदान करें उत्तम स्वास्थ्य…’, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव के जन्मदिवस पर बधाई देते हुए क्या बोले अमित शाह?

अस्पताल में भर्ती

एनकाउंटर के बाद घायल अपराधियों को सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें-जन्मदिन पार्टी ने ली जान, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

ममले की जांच जारी

घटना के बाद सिवान एसपी पूरन कुमार झा ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधी लंबे समय से इलाके में सक्रिय थे और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read