देश

Kolkata Airport पर गुटखा के पाउच में छिपाकर ले जा रहे थे 40 हजार डॉलर, कस्टम के हत्थे चढ़े तस्कर

Kolkata Airport: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 40 हजार डॉलर की तस्करी का मामला सामने आया है. दरअसल, एक शख्स गुटखें के पाउच में 40 हजार डॉलर छुपा कर ले जा रहा था. लेकिन खुफिया सूचनाओं के आधार पर रविवार को इस शख्स को पकड़ा लिया गया. जिसके बाद आरोपी को एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं अधिकारियों ने बताया कि बरामद हुई विदेशी मुद्रा को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त किया गया है.

कस्टम विभाग की तरफ से इस मामले का एक वीडियो जारी किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कस्टम के अधिकारी गुटखे के पैकेट खोल रहे हैं और उसमें से अमेरिकी डॉलर निकल रहा है. गुटखा के पैकेट में अमेरिकी डॉलर मिलने से कस्टम के अधिकारी हैरान हो गए.

ये भी पढ़ें-  Rajasthan Paper Leak: राजस्थान में पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, कोचिंग सेंटर पर बुलडोजर, आरोपी फरार

गुटखे के पैकेट में विदेशी मुद्रा की तस्करी

एक सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा, अमेरिकी डॉलर की तस्करी करने वाला शख्स बैंकॉक जाने की फिराक में था. हमने उसे रोका और उसके सामान की तलाशी ली, तब हमने देखा कि वह डॉलर की तस्करी कर रहा था. बता दें कि हाल में कोलकाता में विदेशी मुद्रा के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन यह पहली बार है कि जब गुटखे के पैकेट में विदेशी मुद्रा की बरामदी हुई है.

40 लाख के अमेरिकी डॉलर हुए बरामद

कस्टम विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए AIU अधिकारियों ने आव्रजन औपचारिकताओं के बाद रविवार को बैंकॉक जाने वाले एक शख्स को रोका. उसके चेक-इन बैगेज की तलाशी ली गई और गुटखे के पाउच के अंजर से 40 लाख के अमेरिकी डॉलर बरामद हुए. फिलहाल सीमा शुल्क कार्यालय की एयर इंटेलिजेंस विंग के अधिकारी उस आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं कि उसके पास इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा कहां से आई?

सीमा शुल्क विभाग के एयर इंटेलिजेंस अधिकारी बैंक में किसी व्यक्ति को विदेशी मुद्रा के भुगतान के सभी मामलों की जांच कर रहे हैं. सीमा शुल्क के अधिकारी इस मामले में यह जांच कर रहे हैं कि व्यक्ति का किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह से तो संबंध नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

Explained: तबाही के मुहाने पर पाकिस्तान! आर्मी चीफ ने चला नया दांव, नक्शा बदलते ही भड़क सकती है गृहयुद्ध की आग

Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…

10 minutes ago

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

40 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

54 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

59 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

1 hour ago