Bharat Express DD Free Dish

‘मायके से 15 लाख लाओ और बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाओ’, मना किया तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी को दिया तलाक

पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने पहले मायके से 15 लाख रुपये लाने के लिए कहा, बाद में एक पार्टी के दौरान अपने बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला.

Software engineer

सांकेतिक तस्वीर.

महाराष्ट्र के कल्याण में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने पहले मायके से 15 लाख रुपये लाने के लिए कहा, बाद में एक पार्टी के दौरान अपने बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, लेकिन जब उसने मना किया तो पति ने उसकी पिटाई की और तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया.

इसी साल हुई थी शादी

यह घटना छत्रपति संभाजी नगर इलाके की है, जहां की रहने वाली पीड़िता की शादी इस साल जनवरी में कल्याण के एक हाई-प्रोफाइल इलाके में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी.

पीड़िता ने थाने में दर्ज कराया मामला

पीड़िता ने 19 दिसंबर को संभाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसे 20 दिसंबर को कल्याण के बाजारपेठ पुलिस थाने भेज दिया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें- Lucknow Bank Robbery: पुलिस ने बैंक लूटकांड के दो आरोपियों को किया ढेर, 24 घंटे में बदमाशों के साथ तीन मुठभेड़

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, और स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए सभी एंगल से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read