Abhijeet dipke hunger strike video: देश की राजधानी दिल्ली का जंतर-मंतर इलाका इस वक्त भारी राजनीतिक ड्रामे और तनाव का केंद्र बन चुका है. दरअसल सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए जाने के तुरंत बाद प्रदर्शन स्थल पर एक नया और कड़क मोड़ आ गया है. वांगचुक की अनुपस्थिति में अब आंदोलन की कमान संभालते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके खुद जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं.
इस दौरान मंच पर एक बेहद चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला, जब अनशन की घोषणा करते-करते सीजेपी चीफ अचानक लाइव कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रो पड़े. मंच पर उनके रोने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने उन्हे ट्रोल करना शुरू कर दिया. वहीं लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए उनके आंसुओं को घड़ियाली आंसू तक करार दे दिया.
Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke broke down in tears at the Jantar Mantar protest site during the ongoing demonstration following activist Sonam Wangchuk’s removal from the venue by the Delhi Police pic.twitter.com/wfgfDoZVHb
— IANS (@ians_india) July 18, 2026
वांगचुक के अस्पताल जाते ही संभाली कमान(Abhijeet dipke hunger strike video)
दिल्ली पुलिस की ओर से आज सुबह की गई कड़ी कार्रवाई के बाद, जिसमें सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk Protest) को बिगड़ती सेहत के कारण सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा भड़क उठा. इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया अभिजीत दीपके ने आगे आकर आंदोलन को जारी रखने का बड़ा फैसला किया.
मंच संभालते ही उन्होंने वहां मौजूद समर्थकों को संबोधित किया और सरकार के इस रवैये पर गहरी नाराजगी जताई. भाषण के दौरान जैसे ही उन्होंने वांगचुक के साथ हुए व्यवहार और नीट मामले से जुड़ी अपनी मांगों का जिक्र किया, तो वे सबके सामने ही रो पड़े, जिसे देखकर वहां मौजूद समर्थक भी सहम गए. वहीं सोशल मीडिया पर लोग उन्हे ट्रोल करना भी शुरू कर दिए.
ये भी पढ़ें: 20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, जंतर-मंतर कराया खाली
दीपके का बड़ा ऐलान
आंसुओं से सराबोर चेहरे के साथ अभिजीत दीपके ने मंच से माइक थामकर एक बेहद बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने साफ शब्दों में घोषणा की कि सोनम वांगचुक के आंदोलन को टूटने नहीं दिया जाएगा और वे उनके समर्थन में अभी से ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं.
I am starting an indefinite hunger strike beginning right now.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 18, 2026
यहीं नहीं सीजेपी चीफ ने दोटूक कहा कि जब तक सरकार नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर उनकी जायज मांगों को मान नहीं लेती और दमनकारी नीतियां बंद नहीं करती, तब तक उनका यह अन्न-जल का त्याग जारी रहेगा. उनके इस आक्रामक ऐलान के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और तेज कर दी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



