Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेक अप के लिए हुईं एडमिट

Sonia Gandhi Routine Checkup: सोनिया गांधी ने 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था.

sonia gandhi

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (फोटो फाइल)

Edited by Nitish Pandey

Sonia Gandhi: यूपीए अध्यक्ष और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों ने कहा कि वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती है. सोनिया गांधी को आखिरी बार 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर सार्वजनिक रूप से देखा गया था. उन्होंने 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी ली, राहुल गांधी शाम को आज की भारत जोड़ो यात्रा पूरी करने के बाद सोनिया से मिलने दिल्ली वापस आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राहुल के टीशर्ट पर प्रियंका का जवाब, बोलीं- ‘ये सत्य का कवच है’

दिल्ली स्थित सर गंगा राम हॉस्पिटल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है.

पूर्व कांग्रेस प्रमुख को आखिरी बार 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर सार्वजनिक रूप से देखा गया था. इससे पहले, उन्होंने 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital