Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सोनिया गांधी की किताब में फैक्चुअल एरर, अजीत अंजुम ने खोली ‘Belonging’ की परत: अहमद पटेल और अन्ना पर गलत फैक्ट

Sonia Gandhi Book Belonging Factual Errors: सोनिया गांधी की नई किताब ‘Belonging’ में अहमद पटेल के निधन और अन्ना आंदोलन के साल को लेकर भारी गलतियां हैं. पत्रकार अजीत अंजुम ने एडिटोरियल पर सवाल उठाए है.

Sonia Gandhi Belonging A Journey of Love Factual Review Ajit Anjum

Sonia Gandhi Book Belonging Factual Errors: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ बाजार में आते ही देश के राजनीतिक और बौद्धिक गलियारों में सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन गई है. इस आत्मकथा के सामने आने के बाद जहां पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से तरह-तरह की राजनीतिक बयानबाजियां, दावे और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं, वहीं वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने किताब के भीतर मौजूद गंभीर तथ्यात्मक गलतियों को सामने रखकर पूरी एडिटोरियल प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अजीत अंजुम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए साफ किया कि जब देश की इतनी कद्दावर शख्सियत की महत्वाकांक्षी किताब आती है, तो उसके संपादन में ऐसी बुनियादी चूकों की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. 544 पन्नों की इस किताब में सोनिया गांधी के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार रहे अहमद पटेल के निधन से लेकर मनमोहन सरकार की चूलें हिला देने वाले ऐतिहासिक अन्ना आंदोलन तक के वर्षों में भारी गलतियां दर्ज हैं.

अहमद पटेल का निधन की गलत तारीख (Ahmed Patel Death Year In Sonia Gandhi Book)

किताब में सबसे चौंकाने वाली तथ्यात्मक चूक यूपीए शासनकाल के सबसे प्रभावशाली रणनीतिकार और सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव रहे दिवंगत अहमद पटेल को लेकर सामने आई है. सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि अहमद पटेल “2022 में कोविड महामारी के शिकार हुए”, जिससे पार्टी में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया और उन्हें व्यक्तिगत रूप से उनकी भारी कमी महसूस हुई.

हकीकत यह है कि अहमद पटेल का निधन 25 नवंबर 2020 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोविड-19 जनित जटिलताओं के कारण हुआ था. वे 1 अक्टूबर 2020 को संक्रमित पाए गए थे.

पत्रकार ने उठाए सावल सवाल

अजीत अंजुम ने लिखा कि जो शख्स लंबे समय तक सोनिया गांधी का सबसे करीबी राजनीतिक सलाहकार रहा हो, उनके निधन का साल ही गलत दर्ज हो जाना बेहद हैरान करने वाला है. इसके लिए किताब के एडिटर को पूरी जांच-पड़ताल करनी चाहिए थी.

अन्ना आंदोलन का साल भी बदला (Sonia Gandhi Book Anna Anadol Fact)

किताब में दूसरी बड़ी ऐतिहासिक चूक भ्रष्टाचार विरोधी अन्ना हजारे आंदोलन के समय को लेकर की गई है. सोनिया गांधी की आत्मकथा में अन्ना आंदोलन का वर्ष 2012 बताया गया है. अन्ना हजारे ने पहली बार 5 अप्रैल 2011 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर ऐतिहासिक अनशन शुरू किया था. इसके बाद अगस्त 2011 में रामलीला मैदान में देशव्यापी जनसैलाब उमड़ा था, जिसने तत्कालीन यूपीए सरकार को बैकफुट पर धकेल दिया था.

संपादकीय लापरवाही पर पत्रकार का सवाल

वरिष्ठ पत्रकार ने टिप्पणी की कि भले ही 2011 की जगह 2012 लिख देना देखने में साल भर की मामूली चूक लगे, लेकिन समकालीन भारतीय राजनीति को बदलने वाले इतने बड़े आंदोलन के संदर्भ में यह एक गंभीर लापरवाही है.

RSS की स्थापना पर भी सोशल मीडिया में सवाल

किताब के पन्ने सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इसमें कई अन्य विसंगतियों को रेखांकित कर रहे हैं. कई पाठकों ने दावा किया है कि किताब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना का वर्ष भी गलत दर्ज है, जहां 1925 के बजाय 1921 का उल्लेख मिलता दिख रहा है.

हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित इस 544 पन्नों की किताब को लेकर अब सवाल उठ रहा है कि क्या इतने बड़े प्रकाशन गृह की प्रूफरीडिंग और एडिटोरियल डेस्क ने तथ्यों का सत्यापन (Fact-Checking) किए बिना ही पांडुलिपि को अंतिम रूप दे दिया?

राजनीतिक बयानबाजी से इतर तथ्यों की कसौटी (Sonia Gandhi Belonging A Journey of Love review)

भाजपा और अन्य विरोधी दल इस किताब के राजनीतिक अंशों को लेकर कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं और कांग्रेसी खेमा इसे एक भावुक यात्रा बता रहा है, वहीं अजीत अंजुम जैसे जमीनी पत्रकारों द्वारा उजागर किए गए ये तथ्य बताते हैं कि इतिहास दर्ज करते समय निष्पक्षता और सटीकता सबसे जरूरी पैमाना है. सोनिया गांधी के जीवन और देश के समकालीन इतिहास से जुड़ी इस किताब में इन बड़ी गलतियों का सामने आना निश्चित रूप से इसके संपादकीय तंत्र की एक बड़ी विफलता माना जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital