Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“कर्नाटक की संप्रभुता” विवाद: EC ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को भेजा नोटिस, सोनिया गांधी के बयान पर बढ़ी मुश्किलें

Delhi: चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस भेजते हुए इस सोशल मीडिया पोस्ट पर स्पष्टीकरण मांगा है.

Sonia gandh And Mallikarjun Khadge

सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे

Delhi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कल वोट डाले जाने वाले हैं. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग ने एक मामले को लेकर नोटिस थमा दिया है. बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी की रैली के बाद किए गए कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक ट्विट को लेकर चुनाव आयोग द्वारा यह कदम उठाया गया है.

 बीजेपी ने की थी शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक की “संप्रभुता” को लेकर कांग्रेस ने यह ट्विट किया गया था. जिसकी शिकायत बीजेपी ने चुनाव आयोग में की थी. इसे लेकर चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस भेजते हुए इस सोशल मीडिया पोस्ट पर स्पष्टीकरण मांगा है. पोस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि यह सोनिया गांधी का एक बयान है.

सोनिया की रैली के बाद पोस्ट

पोस्ट को लेकर बताया जा रहा है कि कर्नाटक के हुबली में सोनिया गांधी ने 6 मई को एक रैली की थी. रैली के बाद कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर लिखा- ‘6.5 करोड़ कर्नाटक वासियों को कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी (सीपीपी) चेयरपर्सन सोनिया गांधी का मजबूत संदेश. कांग्रेस कर्नाटक की साख, संप्रभुता और अखंडता पर कभी आंच नहीं आने देगी.’ वहीं इसे लेकर कांग्रेस का कहना है कि सोनिया गांधी ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा.

हालांकि इस रैली में सोनिया गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि, “कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी.” इस बयान पर ही कांग्रेस ने यह ट्विट किया था.

इसे भी पढ़ें : UP Nikay Chunav: मुस्लिम नेताओं की कत्लगाह बनी सपा, चुनाव नतीजों के बाद लग जाएगा SP दफ्तर पर अलीगढ़ का ताला- अखिलेश पर खूब बरसे इमरान मसूद

संविधान के अपमान का आरोप

वहीं बीजेपी का आरोप है कि सोनिया गांधी ने संप्रभुता की बात कहकर देश के संविधान का अपमान किया है. इसके लिए उन्हें देश से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए. इसे लेकर ही पार्टी नेता अनिल बलूनी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में बीजेपी का एक डेलीगेशन चुनाव आयोग से सोमवार को मिला था और मामले में कार्रवाई की मांग की थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital