होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क (फोटो ट्विटर)
UP Politics: अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समानवादी पार्टी (BSP) ने तैयारियां शुरू कर दिया है. बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने ऐलान किया है कि अब उनकी पार्टी सभी चुनाव अकेले लड़ेगी. जिस पर संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Dr. Shafiqur Rahman Barq) ने उनकी तारीफ की. ऐसे में अब माना जा रहा है कि वो अब सपा छोड़कर बसपा का दामन थाम सकते हैं. वो अब ज्यादातर अपने बयानों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से ज्यादा मायावती की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. उनके बयानों की वजह से इन चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि वो लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में शामिल हो सकते हैं.
पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा को करारी शिकस्त मिली थी. वहीं अब मायावती अपने पुराने खोए हुए वोट बैंक को हासिल की करने की कोशिश में जुट गई हैं. वो फिर एक बार मुसलमानों को अपनी तरफ रिझाने में लग गई हैं.
बसपा सुप्रीमो मयावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर ऐलान किया था कि उनकी पार्टी अब सभी विधानसभा और लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़गी. किसी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं करेगी. इस पर सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि ,”मैं भी उनकी पार्टी में रह चुका हूं,मैं चुनाव जीता था और सपा हार गई थी. मायावती ने अपनी बिरादरी के लिए जमकर काम किया है. मायावती एक शख्सियत हैं, उनकी देश को जरूरत है और ओबीसी पर जुल्म-ज्यादती रोकने के लिए मायावती की जरूरत है.” उन्होंने ये भी कहा कि एक मुसलमान के रूप में वो भी मायावती का समर्थन करते हैं.
ये भी पढ़ें- Prayagraj: माघ मेले में ‘धर्मांतरण’ का खुलासा, संदिग्ध किताबें बांटते हुए पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
बसपा ने डॉ. शफीकुर्रहमान के इस बयान को मायावती के लिए सम्मान बताया. बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने एक ट्वीट में कहा कि,”सपा सांसद के आदरणीय मायावती के बारे में रखे विचार हर दल के लोगों की राय है. बहन मयावती ना सिर्फ दलित समाज बल्कि मुस्लिमों और ओबीसी समाज के साथ-साथ समाज के हर तबके का विकास किया है.
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…