Bharat Express DD Free Dish

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर चल रहे लोगों को रौंदा, 3 की मौत, 4 बुरी तरह जख्मी

हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ. चालक ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और उसके बाद फुटपाथ पर खड़े लोगों को टक्कर मारी.

Chandigarh

रोहित कुमार, SHO

Chandigarh: चंडीगढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. जहां एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार समेत फुटपाथ पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में 2 महिला एवं 1 पुरुष की मृत्यु हो गई और 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि हादसा कार की तेज रफ्तार के कारण हुआ. चालक ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और उसके बाद फुटपाथ पर खड़े लोगों को टक्कर मारी. SHO सारंगपुर रोहित कुमार के अनुसार चालक की तलाश जारी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read