Spicejet Airlines Emergency Landing: गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से शुक्रवार दोपहर उड़ान भरते ही स्पाइसजेट ((SpiceJet)की एक फ्लाइट के साथ चौंकाने वाली घटना हुई. यह फ्लाइट Q400 विमान कांडला से मुंबई जा रही थी. तभी फ्लाइट के टेक-ऑफ के बाद एक बाहरी पहिया रनवे पर गिर गया. इस विमान (फ्लाइट नंबर SG-2906) में 75 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे.
हवा में उड़ान और रनवे पर गिरा पहिया
जानकारी के मुताबिक, विमान ने शुक्रवार दोपहर 2:39 बजे गुजरात के कांडला एयरपोर्ट पर रनवे 23 से उड़ान भरी, तभी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के कर्मचारियों ने देखा कि विमान से काले रंग की कोई बड़ी चीज नीचे गिरी और टायर की तरह लुढ़कते हुए रनवे के किनारे चली गई. ATC ने तुरंत इस घटना की जानकारी पायलट को दी और जांच के लिए रनवे पर एक जीप भेजी गई. वहां पहुंचने पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने पाया कि विमान का एक बाहरी पहिया अलग होकर गिरा पड़ा था.
#WATCH: A SpiceJet Q400 (Kandla–Mumbai) lost an outer wheel after take-off.
The aircraft landed safely in Mumbai, taxied to the terminal.#AviationSafety #SpiceJet @MoCA_GoI pic.twitter.com/rUxplZxhQW
— The New Indian (@TheNewIndian_in) September 12, 2025
मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी अलर्ट
जैसे ही कांडला एयरपोर्ट से जानकारी मुंबई पहुंची, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी गई. हालांकि विमान ने सामान्य तरीके से उड़ान जारी रखी और सुरक्षित लैंडिंग करते हुए टर्मिनल तक खुद पहुंच गया. सभी यात्री और क्रू बिना किसी परेशानी के उतर गए.
यह विमान बॉम्बार्डियर DHC8-400 था, जिसे आमतौर पर Q400 कहा जाता है. इसमें ट्राइसाइकिल लैंडिंग गियर सिस्टम होता है, यानी आगे की ओर दो पहिए और दोनों मुख्य गियर पर दो-दो बड़े पहिए लगे होते हैं.
एयरलाइन का बयान
स्पाइसजेट ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ’12 सितंबर को कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के तुरंत बाद रनवे पर पाया गया. विमान ने यात्रा जारी रखी और मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग की. सभी यात्री सुरक्षित उतरे और विमान बिना किसी तकनीकी सहायता के टर्मिनल तक गया.’
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना टेक-ऑफ के तुरंत बाद हुई थी. समय रहते अलर्ट जारी होने और पायलट की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टल गई. इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से जांच की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल स्पाइसजेट और एटीसी अधिकारी पूरे मामले की डिटेल जांच में जुट गए हैं.
ये भी पढ़ें: असम से लेकर बंगाल का दौरा करेंगे PM मोदी, 13 से 15 सितंबर तक देंगे हजारों करोड़ की सौगात, तेज हुईं तैयारियां
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


