Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारतीय खेल प्राधिकरण ने लद्दाख में ‘खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना को दी मंजूरी

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में एथलेटिक्स, मुक्केबाजी और तीरंदाजी अनुशासन में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE) की स्थापना की मंजूरी दी है.

खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को मंजूरी

खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को मंजूरी

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में एथलेटिक्स, मुक्केबाजी और तीरंदाजी अनुशासन में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (KISCE) की स्थापना की मंजूरी दी है. एक विशेषज्ञ समिति द्वारा तकनीकी मूल्यांकन के बाद स्पितुक, लेह में नवनिर्मित ओपन स्टेडियम में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को बनाए जाने के लिए चिन्हित किया.

जरूरी सुविधाओं और एक्सपर्ट की होगी तैनाती

एक्सीलेंस सेंटर में सभी जरूरत की सुविधाओं के अलावा उच्च-प्रदर्शन निदेशक, मुख्य कोच, सहायक कोच, फिजियोलॉजिस्ट, पोषण विशेषज्ञ, डॉक्टर/खेल चोट प्रबंधन टीम, योग प्रशिक्षक, फिजियोथेरेपिस्ट और कंडीशनिंग विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी. इसके अलावा, खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर में खेल विज्ञान उपकरणों (तीरंदाजी, एथलेटिक्स और मुक्केबाजी) को मंजूरी दी गई है. सेंटर के निर्माण और अन्य खर्च के लिए साल 2023-24 के लिए 3.139 करोड़ रुपये और उसके अगले साल के लिए 1.195 करोड़ की राशि मंजूर की गई है.

जल्द ही एक समझौता ज्ञापन साइन किया जाएगा

इसके अलावा अलग-अलग खेलों से जुड़े उपकरणों और विज्ञापन के लिए SAI और युवा सेवा और खेल विभाग लद्दाख के बीच जल्द ही एक समझौता ज्ञापन साइन किया जाएगा. खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के साथ ही खेलों के विकास के लिए पहली बार वैज्ञानिक और नए दृष्टिकोण को अपनाया जाएगा. जो उभरते हुए खिलाड़यों और प्रतिभाओं के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections 2023: “अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान ने की थी सरकार गिराने की कोशिश”, गहलोत ने लगाया गंभीर आरोप

चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी

KISCE में प्रवेश के लिए जल्द ही एक चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी. केआईएससीई के अलावा, आइस हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस और फुटबॉल के लिए खेलो इंडिया सेंटर लद्दाख के विभिन्न केंद्रों में कार्य कर रहा है. लद्दाख में सेंटर बनाए जाने की मंजूरी मिलने पर युवा सेवा एवं खेल सचिव रविंदर कुमार ने लद्दाख के सभी खिलाड़ियों और युवाओं को बधाई दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital