Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हाशिम बाबा गैंग के दो शार्प शूटर्स को STF ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने दिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग पर सुबह करीब 4 बजे एक कार सवार व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार भागने लगे, जब पुलिस टीम ने इनका पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी.

UP STF

हाशिम बाबा गैंग के दो शार्प शूटर्स गिरफ्तार.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (नई दिल्ली रेंज) और UP एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने स्थानीय पुलिस के साथ कार्रवाई में हाशिम बाबा गैंग के दो शार्प शूटर्स अनस और असद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. दोनों को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों के पास से असलहे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. आरोपी अनस दिल्ली के 4 आपराधिक मामलों, हत्या के 2 मामलों और हत्या के प्रयास के 2 मामलों में वांछित था.

सूचना मिलने के बाद शुरू की तलाश

एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी बृजेश सिंह ने मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि हाशिम बाबा गैंग का कुख्यात शार्प शूटर वांछित अभियुक्त अनस अपने अन्य साथी असद के साथ गाजियाबाद व दिल्ली में घूम रहा है. जिसके बाद स्पेशल सेल और एसटीएफ के कर्मचारियों की एक टीम गठित की गई और इन व्यक्तियों की तलाशी शुरू की गई.

यह भी पढ़ें- “भस्मासुर जैसी है दो लड़कों की जोड़ी”, CM योगी का राहुल-अखिलेश पर करारा हमला, बोले- सपा के अंदर औरंगजेब की आत्मा

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

पुलिस टीम ने दिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग पर सुबह करीब 4 बजे एक कार सवार व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार भागने लगे, जब पुलिस टीम ने इनका पीछा किया तो फायरिंग शुरू कर दी. जिसपर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. फायरिंग के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital