Bharat Express DD Free Dish

छोटी खाटू में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, Sting ड्रिंक की 15,780 बोतलें और कैन सीज

Sting Drink Seized Rajasthan: खाद्य सुरक्षा विभाग ने छोटी खाटू में बड़ी कार्रवाई करते हुए पेप्सिको कंपनी की मशहूर ड्रिंक Sting की हजारों बोतलें और कैन जब्त किए हैं. विभाग की टीम ने खंडेलवाल एजेंसी के गोदाम पर छापा मारकर कुल 15,780 बोतलें और कैन सीज किए.

Sting Drink Seized Rajasthan

Sting Drink Seized Rajasthan

रिपोर्ट- जयप्रकाश शर्मा, डीडवाना


Sting Drink Seized Rajasthan: खाद्य सुरक्षा विभाग ने छोटी खाटू में बड़ी कार्रवाई करते हुए पेप्सिको कंपनी की मशहूर ड्रिंक Sting की हजारों बोतलें और कैन जब्त किए हैं. विभाग की टीम ने खंडेलवाल एजेंसी के गोदाम पर छापा मारकर कुल 15,780 बोतलें और कैन सीज किए. यह कार्रवाई फूड सेफ्टी नियमों के तहत की गई है.

जानकारी के मुताबिक फूड सेफ्टी विभाग को ऐसी ड्रिंक्स की पैकेजिंग और प्रचार को लेकर शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद विभाग की टीम ने जांच शुरू की और छोटी खाटू स्थित खंडेलवाल एजेंसी के गोदाम पर दबिश दी. यहां बड़ी मात्रा में Sting ड्रिंक का स्टॉक मिला जिसे मौके पर ही सीज कर दिया गया.

भ्रामक प्रचार करना गलत

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार FSSAI के नियमों के तहत ऐसी ड्रिंक्स पर एनर्जी ड्रिंक, स्पोर्ट्स ड्रिंक, दिमाग तेज करने वाली या शरीर को ताकत देने वाली जैसी बातें लिखना नियमों के खिलाफ माना जाता है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के दावे आम लोगों को भ्रमित कर सकते हैं, इसलिए इसे भ्रामक प्रचार की श्रेणी में रखा जाता है.

Sting Drink Seized Rajasthan

कई बड़े ब्रांड्स को भेजा गया है नोटिस

विभाग का कहना है कि इसी आधार पर देश के कई बड़े ब्रांड्स को पहले भी नोटिस जारी किए गए हैं. अब छोटी खाटू में की गई कार्रवाई भी इसी दिशा में एक सख्त कदम मानी जा रही है.

डॉक्टरों और अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा अधिक होती है. ऐसे में इनके सेवन को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर बच्चों और युवाओं के मामले में. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी खाद्य या पेय पदार्थ को लेकर कंपनियां ऐसे दावे नहीं कर सकतीं, जिनसे उपभोक्ता भ्रमित हों.

Sting Drink Seized Rajasthan

सरकारी लैब भेजा जाएगा नमूना

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल और उनकी टीम ने मौके से Sting ड्रिंक के सैंपल भी लिए हैं. इन नमूनों को जांच के लिए सरकारी लैब भेजा जाएगा. लैब रिपोर्ट आने के बाद यह साफ होगा कि ड्रिंक में तय मानकों का पालन किया गया है या नहीं.

ये भी पढ़ें- क्यों अटकता है नौकरीपेशा लोगों के PF का पैसा? इन दिनों हर 5वां क्लेम हो रहा रिजेक्ट – क्‍या आपसे कोई गलती हुई?

फिलहाल विभाग ने जब्त स्टॉक को सीज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट आने के बाद कंपनी और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read