Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Subrata Roy: हेलीपैड, स्टेडियम, झील और मूवी थियेटर, कुछ ऐसी है सहाराश्री की ‘सहारा सिटी’

Subrata Roy: जिस सहारा सिटी में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. ये सहाराश्री का बनाया हुआ शहर है. जहां पर कभी नेताओं से लेकर फिल्मी सितारे और क्रिकेटर से लेकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन का जमावड़ा लगता था.

सहाराश्री की सहारा सिटी

सहाराश्री की सहारा सिटी

Subrata Roy: सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सहाराश्री का मंगलवार (14 नवंबर) की देर रात मुंबई में निधन हो गया. उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. मुंबई में निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित सहारा सिटी लाया गया. जहां पर अंतिम दर्शन करने वालों का हुजूम उड़ पड़ा. नेता, मंत्री,विधायक से लेकर बूढ़े, बुजुर्ग और युवा, हर कोई नम आंखों उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा. आज भैंसाकुंड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

नेताओं से लेकर फिल्मी सितारे का होता था जमावड़ा

जिस सहारा सिटी में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. ये सहाराश्री का बनाया हुआ शहर है. जहां पर कभी नेताओं से लेकर फिल्मी सितारे और क्रिकेटर से लेकर बड़े-बड़े बिजनेसमैन का जमावड़ा लगता था. सहाराश्री अपने रुतबे और रुआब से ज्यादा अपने व्यवहार और जिंदादिली के लिए लोगों के बीच जाने जाते थे. देश से लेकर विदेशों तक फैले हजारों करोड़ के व्यापार के बावजूद उन्होंने अपना आशियाना लखनऊ में बनाया. जिसे सहारा सिटी के नाम से जानते हैं.

ऐसी है सहारा सिटी

सहारा सिटी में सुख-सुविधाओं की ऐसी कोई भी चीज नहीं है जो न हो. हेलीपैड, क्रिकेट स्टेडियम, एक छोटा खेल परिसर, 11 किमी में फैली झील, मिनी-गोल्फ कोर्स जैसे इंतजाम भी हैं. इसके अलावा 3,500 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, 124 सीटों वाला मूवी थियेटर, एक एम्बुलेंस के साथ पांच बिस्तरों वाला स्वास्थ्य केंद्र, एक फायर स्टेशन और एक पेट्रोल पंप भी यहां है.

यह भी पढ़ें- सहाराश्री सुब्रत रॉय का आज भैंसाकुंड में होगा अंतिम संस्कार, सुबह 10 बजे सहारा शहर से निकलेगी अंतिम यात्रा

1990 में शुरू हुई सहारा सिटी परियोजना

बिहार के अररिया में जन्मे सहाराश्री सुब्रत रॉय ने साल 1976 में सहारा फाइनेंस की शुरुआत की. बाद में जब 1990 में लखनऊ पहुंचे तो यहीं पर उन्होंने सहारा ग्रुप का मुख्यालय बनाया और उसकी कमान अपने हाथ में ले ली. इसी साल उन्होंने करीब 217 आत्मनिर्भर टाउनशिप को कवर करते हुए सहारा सिटी परियोजना की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे वित्तीय सेवाओं, रियल एस्टेट, मीडिया, मनोरंजन, पर्यटन, स्वास्थ्य देखभाल और हॉस्पिटैलिटी तक कारोबार का विस्तार किया. करीब 10 सालों तक सहारा ग्रुप भारतीय क्रिकेट टीम का स्‍पांसर रहा. उनके पास सहारा की फॉर्मूला वन रेसिंग टीम भी थी.

नेताओं से अच्छे संबंध थे

सहाराश्री के रिश्ते नेताओं से भी काफी मजबूत थे. जिसमें समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह से बेहद करीबी और पारिवारिक रिश्ते थे. अक्सर उनकी मुलाकात होती रहती थी. इसके अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और तमाम फिल्मी सितारे और फिल्म निर्माताओं से भी उनके अच्छे संबंध थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital