Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: करणी सेना प्रमुख की हत्या मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया अरेस्ट, हरियाणा से हुई गिरफ्तारी

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हमलावरों ने 5 दिसंबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी.

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हमलावरों ने 5 दिसंबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं गोगामेड़ी हत्या मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने हरियाणा से दो लोगों को इस हत्याकांड को लेकर गिरफ्तार किया है.

हालांकि, पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन हत्यारों के साथ आए एक युवक नवीन के मोबाइल से हत्याकांड से जुड़े तथ्य जुटाए जा रहे हैं. गोगामेड़ी की हत्या के आरोपी नवीन को लेकर गोगामेड़ी के घर गए थे. वहीं पुलिस नवीन की मौत के बाद उसके परिवार वालों से जानकारी ले रही है और इसी आधार पर यह कार्रवाई हुई है. नितिन फौजी और रोहित राठौर दोनों गिरफ्तार लोगों के नाम बताए जा रहे हैं.

दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी थी गोली

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्‍या कल मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे उनके घर पर ही गोली मारकर कर दी गई थी. 3 बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाईं और फिर वहां से भाग निकले. गोगामेड़ी को तत्काल मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हत्याकांड के बाद से ही सियासी माहौल काफी गर्म हो चुका है.

इसे भी पढ़ें: Sukhdev Singh Gogamedi: सुखदेव हत्याकांड के विरोध में बुधवार को राजस्थान बंद, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का आह्वान

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital