चित्रकूट जेल कांड मामले में कथित आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 2 सप्ताह बाद याचिका पर अगली सुनवाई करेगा. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर की पीठ ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट वर्चुअल ट्रायल के मुद्दे पर फैसला कर सकता है.
FIR में लिखी गई फर्जी बातें
मामले की सुनवाई के दौरान अब्बास अंसारी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि यह चौंकाने वाला है. एफआईआर (FIR) पहले ही एक बार खारिज हो चुकी है. यह दूसरी FIR है. FIR में लिखी गई बातें फर्जी है. पिछली FIR में भी यही आरोप थे, जिसे खारिज कर दिया गया.
कोई व्यक्ति घूमता है और कहता है कि वह गिरोह चला रहा है. जिसपर यूपी सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग कि, कोर्ट ने उन्हें 2 सप्ताह का समय दे दिया है. अब्बास अंसारी ने चित्रकूट जेल कांड और गैंगेस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में जमानत की मांग की है. अब्बास अंसारी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. अब्बास और उसके गैंग के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज किया गया है.
अब्बास अंसारी को दो मामलों छोड़ कर मिली जमानत
पिछली सुनवाई में अब्बास अंसारी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने विरोध करते हुए कहा था कि दो मामलों को छोड़कर सभी मामलों में अब्बास अंसारी को जमानत मिल चुकी. उन्हें उम्मीद है कि अगर इन दो मामलों में भी आने वाले समय में जमानत मिल जाती है तो, अब्बास अंसारी को गैंगेस्टर मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है. लिहाजा अब्बास अंसारी को गिरफ्तारी से संरक्षण दिया जाए.
अब्बास अंसारी पर आरोप है कि वो चित्रकूट जेल में अपनी पत्नी से गैरकानूनी तरीके से मुलाकात करने के मामले में अब्बास अंसारी सहित पांच लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई. जिसमें जेल कैंटीन ठेकेदार, निकहत सहित अन्य के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दिया था. इस मामले में जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, वार्डन के अलावा अन्य को गिरफ्तार किया गया था.
जिसमें से कुछ लोग जमानत पर बाहर है. पुलिस ने इस मामले में अब्बास अंसारी, कैंटीन ठेकेदार कर्वी का रहने वाला नवनीत सचना, निकहत के ड्राइवर नियाज अंसारी, समाजवादी पार्टी के नेता फराज खान और खातों में पैसा ट्रांसफर करने वाले वाराणसी के शहबाज आलम खान के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया था. बता दें कि 10 फरवरी 2023 को चित्रकूट के डीएम अभिषेक आनंद, एसपी वृंदा शुक्ला ने जेल में छापेमारी की और निकहत अंसारी को मौके से हिरासत में लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



