Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘अगले 100 साल तक TMC सत्ता में…’, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर कर दी आरोपों की बौछार

Suvendu Adhikari Attacks TMC: शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने पिछले साल कहा था कि 2026 में मैं आऊंगा, हम आएंगे, लेकिन चोर तृणमूल कांग्रेस को सत्ता नहीं मिलेगी. आज एक बार फिर कहकर जा रहा हूं कि अगले 100 साल तक भी आप इन्हें नहीं देख पाएंगे.

suvendu-adhikari-says-tmc-wont-return-to-power-for-next-100-years-nandigram-day

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर कर दी आरोपों की बौछार

Suvendu Adhikari Attacks TMC/SANJAY MANJHI: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नंदीग्राम में 10 नवंबर को शहीदों की याद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “मैंने पिछले साल कहा था कि 2026 में मैं आऊंगा, हम आएंगे, लेकिन चोर तृणमूल कांग्रेस को सत्ता नहीं मिलेगी. आज एक बार फिर कहकर जा रहा हूं कि अगले 100 साल तक भी आप इन्हें नहीं देख पाएंगे.”

उन्होंने कहा कि राज्य में अब उनकी सरकार है, लेकिन 10 नवंबर का कार्यक्रम किसी सरकारी या भाजपा के बैनर तले नहीं, बल्कि भूमि उच्छेद प्रतिरोध कमेटी के बैनर तले सभी लोगों को साथ लेकर आयोजित किया जा रहा है. मंगलवार को नंदीग्राम के करपल्ली में आयोजित शहीद स्मरण समारोह में मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं.

नंदीग्राम से शुरू हुआ था आंदोलन

गौरतलब है कि 10 नवंबर नंदीग्राम के लोगों के लिए बेहद भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्व रखता है. वर्ष 2007 में जमीन अधिग्रहण के विरोध में पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम में बड़ा आंदोलन हुआ था. कृषि भूमि की रक्षा की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आंदोलन राज्य की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ.

ये भी पढ़ें- ‘उन्हें अपनी हत्या का अंदाजा था…’ सोनिया गांधी ने किताब में इंदिरा गांधी के उस आखिरी कश्मीर दौरे का क्या बताया सच?

10 नवंबर 2007 को नंदीग्राम के विभिन्न इलाकों में हिंसक संघर्ष की घटनाएं हुई थीं. तत्कालीन माकपा सरकार के दौरान कथित तौर पर चलाए गए ‘ऑपरेशन सूर्योदय’ को लेकर हिंसा भड़की थी. इस दौरान कई लोगों की जान गई और बड़ी संख्या में लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े थे. उसी घटना की याद में हर साल 10 नवंबर को नंदीग्राम दिवस और शहीद स्मरण दिवस मनाया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital