Bharat Express DD Free Dish

अडाणी फाउंडेशन की पहल से महिलाएं बनीं कारोबार की मिसाल, मुंबई की 4,500 महिलाओं की सफलता का जश्न

Adani Foundation women empowerment: अडाणी फाउंडेशन के स्वाभिमान कार्यक्रम ने मुंबई की 4,500 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया.

Adani Foundation women empowerment: अडाणी फाउंडेशन ने 2021-22 में अडाणी इलेक्ट्रिसिटी और MAVIM के साथ मिलकर ‘स्वाभिमान’ पहल शुरू की थी. इसका मकसद था शहरी गरीब महिलाओं को जरूरी कौशल, वित्तीय जानकारी और कारोबार चलाने की समझ देना. यह योजना सरकार के ‘विकसित भारत मिशन’ से जुड़ी है, ताकि महिलाएं देश के समावेशी विकास में योगदान दे सकें.

आत्मनिर्भरता की ओर कदम

इस पहल के जरिए महिलाओं को बचत करने, लोन लेने और छोटे-छोटे कारोबार शुरू करने का मौका मिला. पहले जो समूह सिर्फ बचत तक सीमित थे, उन्हें अब ‘एंटरप्राइज सेल्फ हेल्प ग्रुप्स’ यानी ESHGs में बदला गया. यहां महिलाओं को व्यापार से जुड़े कौशल, वित्तीय साक्षरता और समूह संचालन की ट्रेनिंग दी गई.

4,500 से ज्यादा महिलाओं की कहानी

मुंबई में अब तक 4,500 से ज्यादा महिलाएं इस कार्यक्रम से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं. इन महिलाओं ने न सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारी बल्कि बच्चों की पढ़ाई, घर की सेहत और जीवन स्तर को भी बेहतर बनाया.

ये भी पढ़ें-सिंगरौली में संग्राम: थाने पर हमला, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; क्या है शराब और मर्डर कनेक्शन?

‘स्वाभिमान- द राइज ऑफ SHE’

इन महिलाओं की मेहनत और संघर्ष को सलाम करने के लिए ‘स्वाभिमान- द राइज ऑफ SHE’ नाम से एक खास आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में महिलाएं अपने हुनर और उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर दिखाएंगी कि सही अवसर और सहयोग मिलने पर जिंदगी कैसे बदल सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read