देश

Sanatan Dharma Row: ‘स्वामी प्रसाद मौर्य को गोली मारने वाले को दूंगा 25 करोड़…नहीं तो मैं मारूंगा’, इस संत के बयान से मचा हड़कंप

UP News: भारत-पाकिस्तान बंटवारे को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के दिए विवादित बयान के बाद उत्तर प्रदेश में बवाल खड़ा हो गया है. स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू विरोधी बयानों के चलते पहले ही लोगों के निशाने पर रहे हैं..फिर भी ऐसी ऐसी बातें कह दे रहे हैं..​जिनसे सियासत सुलग रही है. अभी अयोध्या के जगतगुरु परमहंस आचार्य (Jagatguru Paramhansa) ने भी विवादित बयान दे दिया है. परमहंस ने स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) को गोली मारने वाले को 25 करोड़ देने की बात कही है. उन्होंने हत्या करने वाले के घर पर ही पैसे भिजवाने और उसे कानूनी सहायता मुहैया कराने के लिए भी कहा है.

परमहंस आचार्य ने आज कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने सभी हदें पार कर दी है, अब उसे और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. परमहंस ने स्वामी प्रसाद मौर्य को मरवाने की धमकी देते हुए यहां तक बोले, कि अगर किसी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को गोली नहीं मारी तो जरूरत पड़ने पर मैं स्वयं गोली मारुंगा. इसी के साथ उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को मारने की वजह बताते हुए कहा कि, “मौर्य ने विभाजन का जिम्मेदार जिन्ना को नहीं बल्कि हिंदू महासभा और वीर सावरकर को बताया है. इसलिए आज अयोध्या में इनाम की घोषणा करता हूं कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जो गोली मारेगी उसको 25 करोड़ का इनाम दूंगा और ये इनाम उसके घर पर भिजवा दूंगा.” इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि, देश का विभाजन करने वाले मोहम्मद अली जिन्ना और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला भी उन्होंने जलाया है.

ये भी पढ़ें-सपा और भाजपा ने अपने कुर्मी नेताओं को दी जिम्मेदारी, OBC में दूसरी सबसे बड़ी बिरादरी के वोट बैंक पर नजर

जानें क्या कहा था स्वामी प्रसाद मौर्य ने

स्वामी प्रसाद मौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मीडिया के सामने कहते दिख रहे हैं कि, भारत-पाकिस्तान का विभाजन जिन्ना ने नहीं कराया था. क्योंकि हिंदू महासभा ने दो राष्ट्रों की मांग की थी. इसलिए बंटवारा हुआ था और ये बंटवारा हिंदू महासभा ने कराया था. इसकी वकालत जिन्ना ने नहीं की थी. इसी के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य ने ये भी कहा कि, जो लोग हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं वे राष्ट्र के दुश्मन हैं. बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार श्रीरामचरितमानस, ब्राह्मणों और हिंदू विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में प्रदेश के साधु, संत, महंत नाराज हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago