होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
National Film Awards 2023: 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को सभी विनर्स को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया. अल्लू अर्जुन, कृति सेनन समेत कई फिल्मी सितारों को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अभिनेत्री के रूप में सम्मानित किया गया.
बता दें आज मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन किया गया. इस अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया. बीते 24 अगस्त को फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी. आज समारोह में एक्टर अल्लू अर्जुन, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, करण जौहर, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, आर माधवन समेत वे सभी फिल्मी सितारे दिल्ली पहुंचे, जिनके लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई थी.
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 दोपहर 1:30 बजे शुरू हो गया और इसका लाइव प्रसारण डीडी नेशनल और उसके यूट्यूब चैनल पर किया गया. यह कार्यक्रम फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक है, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में एक्टर और एक्ट्रेस को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाता है. दूरदर्शन नेशनल के सोशल मीडिया हैंडल ने कैप्शन के साथ एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘#विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से टैलेंट को सम्मानित कर उन्हें मोटिवेट किया जाएगा. मंगलवार, 17 अक्टूबर को #DDNational पर लाइव हमसे जुड़ें.’
यह भी पढ़िए: Bigg Boss 17: पहले नॉमिनेशन में ही निशाने पर Mannara Chopra, सनी आर्या से भिड़ गए अभिषेक कुमार
आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया. साथ ही कृति सेनन को फिल्म ‘मिमी’ में उनके रोल के लिए भी अवॉर्ड मिला.
अल्लू अर्जुन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर के लिए सम्मानित किया गया. एक्टर को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ में पुष्पा राज के रोल के लिए उन्हें सम्मानित किया. दूसरी ओर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले आर माधवन को उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ के लिए बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला.राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार ‘द कश्मीर फाइल्स’ को दिया गया है, जो राष्ट्रीय एकता पर बेस्ड फिल्म है.
— भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…
6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…