Bharat Express DD Free Dish

स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

किसान आंदोलन के जनक और समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें नमन किया. उन्होंने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा.

Swami Sahajanand Saraswati Jayanti: किसान आंदोलन के अग्रदूत और समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें नमन किया. शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि स्वामी सहजानंद ने जाति और धर्म की दीवारों को तोड़कर किसानों को एकजुट किया और आज़ादी के आंदोलन में नई ऊर्जा दी. उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समाज को जागरूक किया.

शिवराज सिंह चौहान की श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती महान समाज सुधारक, दार्शनिक और किसान हितों के रक्षक थे. उन्होंने लिखा कि उनका आदर्श जीवन और विचार राष्ट्र, समाज और किसानों की उन्नति के लिए हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे.

अन्नपूर्णा देवी का नमन

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उन्हें स्वतंत्रता सेनानी और किसान आंदोलन के प्रणेता बताते हुए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती का योगदान सदैव याद किया जाएगा.

बीजेपी अध्यक्ष का संदेश

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सहजानंद सरस्वती को याद किया. उन्होंने लिखा कि किसान कल्याण और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए उनका तपस्वी जीवन हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा.

किसान आंदोलन के जनक

22 फरवरी 1889 को जन्मे स्वामी सहजानंद सरस्वती को भारत में संगठित किसान आंदोलन का जनक माना जाता है. उन्होंने 1929 में बिहार प्रांतीय किसान सभा बनाई और 1936 में अखिल भारतीय किसान सभा के गठन में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें-इंतजार की घड़ियां खत्म! पीएम मोदी करेंगे नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन; जानें 5 सबसे बड़ी खासियतें

संघर्ष और योगदान

सहजानंद सरस्वती ने किसानों के अधिकारों, जमींदारी प्रथा के अंत और सामाजिक न्याय के लिए लंबा संघर्ष किया. उनके नेतृत्व ने बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में किसान चेतना को नई दिशा दी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read