Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gujarat Election: अजान की आवाज सुन स्वतंत्र देव सिंह ने बीच में रोका भाषण, बीजेपी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे

UP के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सभा संबोधित कर रहे थे. तभी वो अजान की आवाज सुन बीच में ही रुक गए. उन्होंने अजान पूरी होने के बाद बोलना शुरू किया.

Gujarat Election

चुनावी सभा को संबोधित करते स्वतंत्र देव सिंह

Gujarat Election: गुजरात चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. चुनाव प्रचार जोरो पर चल रहा है. बीजेपी की ओर से पीएम मोदी, सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री चुनाव प्रचार कर रहे हैं. यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुजरात में एक चुनावी सभा (Gujarat Election) को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें अजान की अवाज सुनाई दी. जिसे सुन वो बोलते-बोलते बीच में ही रुक गए. अजान खत्म होने के उन्होंने अपनी सभा को संबोधित किया.

गुजरात चुनाव (Gujarat Election) की शुरूआत होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. इससे पहले ही राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. वहीं, चुनाव के लिए हर पार्टी पूरा जोर लगाती दिख रही है. गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान UP के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सभा संबोधित कर रहे थे. तभी वो अजान की आवाज सुन बीच में ही रुक गए. और शांत रहें. अजान खत्म होने के बाद उन्होंने अपना संबोधन पूरा किया.

अजान की आवाज सुन PM मोदी भी रोक दिए थे भाषण

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए नवसारी गए थे. जहां चुनावी रैली में अजान के दौरान अपना भाषण बीच में रोक दिया. मुस्लिमों को नमाज के लिए बुलाने वाली अजान पूरी होने तक वह बिल्कुल शांत रहे. इससे पहले साल 2016 में पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली में भी पीएम ने खड़गपुर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे. संबोधन के दौरान अजान की आवाज सुनकर पीएम मोदी ने कुछ समय के लिए अपने संबोधन को रोक दिया. कुछ समय बाद प्रधानमंत्री मोदी ने फिर अपना भाषण शुरू किया और कहा कि अजान चल रही थी, हमारे कारण किसी की पूजा, प्रार्थना में कोई तकलीफ ना हो, इसलिए मैंने कुछ पल विराम दिया.

ये भी पढ़ें : Gujarat Election: कांग्रेस का मॉडल जातिवाद-परिवारवाद और संप्रदायवाद- मेहसाणा की रैली में पीएम मोदी ने साधा निशाना

दो चरणों में होगा मतदान

गुजरात में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण के लिए एक दिसंबर को वोट पड़ेंगे तो वहीं दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा. और आठ दिसंबर को परिषाम आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital