Bharat Express DD Free Dish

Swiss Banks में भारतीयों की जमा रकम तीन गुना बढ़ी, 2021 के बाद बना नया रिकॉर्ड

Swiss Banks: स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन 2023 की तुलना में 2024 में तीन गुना बढ़ा है. अब ये रकम 3.5 अरब स्विस फ्रैंक यानी भारतीय रुपये में लगभग 37,600 करोड़ हो गया है.

swiss bank

swiss bank

Swiss Banks: स्विस बैंकों में भारतीयों द्वारा जमा की गई धनराशि में 2024 में जोरदार उछाल देखने को मिला है. इस बैंक में भारतीयों का जमा धन 2023 की तुलना में 2024 में तीन गुना बढ़ा है. अब ये रकम 3.5 अरब स्विस फ्रैंक यानी भारतीय रुपये में लगभग 37,600 करोड़ हो गया है. खास बात ये है कि साल 2023 में ये रकम 4 साल के निम्नतम स्तर पर 1.04 अरब स्विस फ्रैंक थी.

ये धन काला धन नहीं मानता स्विट्जरलैंड

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार स्विटजरलैंड में भारतीयों के कथित काले धन के बारे में नहीं बताया गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि स्विट्जरलैंड भारतीयों के धन को काला धन नहीं मानता. उनकी मामनें तो वह कर चोरी की लड़ाई में भारत का पूरा समर्थन करता है.

वार्षिक आंकड़े आए सामने

दरअसल, स्विट्जरलैंड के सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को वार्षिक आंकड़े जारी किए. आंकड़ों के अनुसार भारतीय अकाउंटों में रकम केवल 11 प्रतिशत बढ़ा है. जो बढ़कर 34.6 करोड़ स्विस फ्रैंक हो गया. ये रकम भारतीय रुपये में लगभग 3,675 रुपये होगी. ये रकम कुल धन का एक-तिहाई है.

साल 2023 में बढ़ा स्विस बैंकों में भारतीयों का धन

आपको बता दें कि साल 2023 में भारतीय लोगों और कंपनियों द्वारा स्विस बैंकों में जमा की जाने वाली धनराशि में 70 प्रतिशत की गिरावट आई थी. वहीं, साल 2021 में स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन में सर्वाधिक वृद्धि हुई.

14 साल के हाई लेवल पर भारतीयों का धन

आपको बता दें कि साल 2021 में स्विस बैंकों में भारतीयों का कुल धन 14 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया. इनमें वह पैसा भी है, जो भारतीय लोगों को NRI या अन्य लोगों ने स्विस बैंकों में जमा किया है.

एसएनबी के आंकड़ों की मानें, तो 2006 में कुल राशि लगभग 6.5 अरब स्विस फ्रैंक के रिकार्ड लेवल पर थी। एसएनबी के अनुसार, भारतीय ग्राहकों के प्रति स्विस बैंकों की कुल देनदारियों के लिए डाटा में स्विस बैंकों में भारतीय ग्राहकों के सभी प्रकार के फंड को शामिल किया गया है, जिसमें व्यक्तियों, बैंकों और कंपनियों से जमा राशि शामिल है.

दरअसल, स्विट्जरलैंड व भारत में साल 2018 से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है. इसी के तहत साल 2018 से स्विस वित्तीय संस्थानों में खाते रखने वाले सभी भारतीयों की वित्तीय जानकारी पहली बार सितंबर 2019 में बैंक ने दी थी. तब से हर साल दी जा रही है.

स्विस बैंकों में पैसे जमा में ये देश नंबर वन

बता दें कि विदेश में धन रखने के मामले में ब्रिटेन 222 अरब स्विस फ्रैंक के साथपहले नंबर पर है. अमेरिका 89 अरब स्विस फ्रैंक के साथ दूसरे और वेस्टइंडीज 68 अरब स्विस फ्रैंक के साथ तीसरे स्थान पर है. वहीं, भारत 48वें स्थान पर है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read