तमिलनाडु में खलबली
CM Vijay New Anti BJP Alliance: दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर बड़े भूचाल के संकेत मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) और पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के बीच संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी काफी बढ़ गई है.
सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों के बीच शुरुआती बातचीत अब आगे बढ़कर सत्ता में भागीदारी और कैबिनेट पदों तक पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक किसी औपचारिक समझौते का ऐलान नहीं किया गया है.
अंबुमणि रामदास और TVK के बीच संपर्क (CM Vijay Political Game)
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि PMK नेता अंबुमणि रामदास और TVK प्रमुख विजय के राजनीतिक सलाहकार जॉन अरोकियास्वामी के बीच लगातार बातचीत चल रही है. 2026 के विधानसभा चुनाव में PMK ने AIADMK-भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और उसे 18 सीटें मिली थीं. हालांकि, आगामी मदुरंतकम और धारापुरम उपचुनावों में PMK द्वारा किसी भी दल का समर्थन न करने का तटस्थ रुख अपनाना इस बड़ी राजनीतिक खिचड़ी का हिस्सा माना जा रहा है.
कैबिनेट में दो पदों की चर्चा (CM Vijay Thalapathy political updates)
TVK सूत्रों के हवाले से यह भी सुगबुगाहट है कि विजय सरकार में PMK को दो कैबिनेट पद दिए जाने का प्रस्ताव चर्चा में है. इसमें एक पद अंबुमणि रामदास की पत्नी और विधानसभा में PMK की फ्लोर लीडर सौम्या अंबुमणि तथा दूसरा पद विधायक ए. गणेश कुमार को दिए जाने की बात सामने आ रही है. सौम्या अंबुमणि ने धर्मपुरी सीट पर शानदार जीत दर्ज की थी, जिससे उनका राजनीतिक कद भी मजबूत हुआ है.
ये भी पढ़ें: बिहार का अगला डीजीपी कौन? रेस में शामिल हैं 10 वरिष्ठ अधिकारी
BJP के लिए खड़ा होगा संकट? (CM Vijay Targeting BJP)
TVK के लिए PMK का साथ बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि उत्तरी तमिलनाडु में PMK का मजबूत वन्नियार वोट बैंक है. विधानसभा चुनाव में TVK बहुमत के आंकड़े (108 सीटें) से थोड़ी दूर रह गई थी, ऐसे में बाहरी सहयोगियों को साधना विजय के लिए जरूरी हो गया है. इस संभावित गठजोड़ के सामने सबसे बड़ा पेंच PMK के बीजेपी के साथ मौजूदा रिश्तों का है. यदि PMK औपचारिक रूप से TVK के साथ आती है, तो उसे भगवा पार्टी के साथ अपने समीकरणों पर बहुत बड़ा और स्पष्ट फैसला लेना होगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




