Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पुरी से हटिया जा रही तपस्विनी एक्सप्रेस पर किसने फेंककर मारे ईंट-पत्थर? कोच की खिड़की के शीटे टूटे, दहशत से चिल्लाए लोग

संबलपुर और झारसुगुड़ा के बीच तपस्विनी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया. बी-7 कोच की खिड़की पर अचानक पत्थर गिरने से कांच टूटा, यात्री बाल-बाल बचे. रेलवे ने जांच शुरू की.

Tapaswini Express

ओडिशा के संबलपुर और झारसुगुड़ा के बीच शनिवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए. पुरी से हटिया जा रही तपस्विनी एक्सप्रेस पर अचानक अज्ञात शख्सों द्वारा पथराव किया गया. यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे लपांगा स्टेशन के पास घटी, जब अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे.

बी-7 कोच की खिड़की पर गिरा पत्थर

पथराव का निशाना एसी कोच बी-7 बना, जहां पत्थर सीधे सीट नंबर 15 के पास की खिड़की पर आकर लगा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खिड़की का कांच पूरी तरह टूट गया और उसके टुकड़े अंदर बैठे यात्री पर गिर गए. इस तेज धमाके जैसी आवाज से कोच के बाकी यात्री भी घबरा गए और उनकी नींद टूट गई.

यात्रियों में दहशत का माहौल

कोच अटेंडेंट और टिकट चेकर को जैसे ही जानकारी दी गई, वे मौके पर पहुंचे. बी-7 कोच में तैनात अटेंडेंट ने बताया कि सीट नंबर 15 पर बैठे यात्री बुरी तरह घबरा गए थे. उन्होंने बताया कि पत्थर लगने की आवाज इतनी तेज थी कि उन्हें लगा जैसे किसी ने गोली चलाई हो. खिड़की पर पत्थर लगने से गहरा निशान भी बन गया था.

घटना की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पथराव किसने और क्यों किया, इसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. आस-पास के स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.

यात्री बाल-बाल बचे

हालांकि इस घटना में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन इससे यात्रियों के मन में डर बैठ गया है. खासकर एसी कोच में सफर करने वाले लोग खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं. यह घटना साफ तौर पर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.

रेलवे प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा. फिलहाल सभी यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में AAP के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital