Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में AAP के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट

AAP Councillors Resign: दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर, AAP के 15 पार्षदों ने पार्टी छोड़ बनाई ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’. मेयर चुनाव से पहले नई सियासी हलचल तेज़, हेमचंद गोयल बने नए फ्रंट के नेता.

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

AAP Councillors Resign: देश की राजधानी दिल्ली की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. आम आदमी पार्टी (AAP) को उस वक्त करारा झटका लगा जब पार्टी के 15 निगम पार्षदों ने सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा दे दिया. अब दिल्ली में जल्द ही मेयर का चुनाव होना है हालांकि पार्टी ने पहले ही ऐलान किया था कि वह मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी.

इस्तीफा देने वाले पार्षदों ने अब एक नया तीसरा मोर्चा (थर्ड फ्रंट) बनाने का ऐलान किया है, जिसका नाम ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ रखा गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन पार्षदों ने अपने फैसले की जानकारी दी. इस दौरान हेमचंद गोयल को नए फ्रंट का नेता घोषित किया गया. उनके नेतृत्व में यह नया राजनीतिक संगठन आगे की रणनीति बनाएगा और काम करेगा.

AAP के इन पार्षदों ने दिया इस्तीफा

हेमचंद, हिमानी जैन, रुनाक्षी शर्मा, उषा शर्मा, राखी यादव, साहिब कुमार, राजेश कुमार, मनीषा, सुमन समेत 15 पार्षदों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुकेश गोयल, हिमानी जैन, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार लाडी, सुमन, अनिल राणा, दिनेश भारद्वाज सहित कई पूर्व निगम पार्षद मौजूद रहे.

इन पार्षदों का कहना है कि हम सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी की टिकट से चुने गए थे. परंतु, 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली नगर निगम को सुचारू रूप से चलाने में असमर्थ रहा. शीर्ष नेतृत्व का निगम पार्षदों से आपस में समन्वय न के बराबर रहा, जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गई. जनता से किए गए वादे को पूरा न कर पाने के कारण हम निम्नलिखित पार्षद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं.

‘ट्रिपल इंजन’ बन गई सरकार

बता दें कि 25 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बन गई है. दिल्ली नगर निगम (MCD) में भाजपा के राजा इकबाल नए मेयर और जयभगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए हैं. मेयर चुनाव में भाजपा के राजा इकबाल को 133 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मनदीप को मात्र आठ वोट प्राप्त हुए थे. आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था. मेयर चुनाव में 142 सदस्यों ने मतदान किया था.

ये भी पढ़ें: हज पर जाने वाले भारतीयों से ओवैसी ने कहा- दुआ कीजिए, ‘पड़ोसी मुल्क की अक्ल ठिकाने आए, अल्लाह उसकी दुम सीधी करे नहीं तो…’

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital