Bharat Express DD Free Dish

बांकीपुर में नप गईं वीणा मानवी! तेज प्रताप यादव की पार्टी को भयंकर झटका; तेजू भैया का खुला चैलेंज

बिहार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान बड़ी खबर आ रहा है. तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने धोखाधड़ी (420) के मामले में गिरफ्तार कर लिया है.

Bankipur Bihar Tej Pratap Yadav JJD Veena Manvi

बिहार की राजनीति और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव (Bankipur By-Election) के रणमैदान से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. लालू परिवार के बड़े लाल और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की बेहद खास और पार्टी प्रत्याशी वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह कार्रवाई ठीक उसी वक्त हुई जब वीणा मानवी बांकीपुर सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करके बाहर निकल रही थीं.

पल भर में बदली मातमी सन्नाटा

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर आज दिन भर गहमा-गहमी का माहौल था. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी जैसे ही अपना पर्चा दाखिल कर बेहद खुशमिजाज अंदाज में बाहर निकलीं, वैसे ही पहले से घात लगाए बैठी पुलिस टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वीणा मानवी के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था और उन्हें भारतीय न्याय संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किया गया है.

‘मुझे केस भी नहीं बताया गया…’

इस अचानक हुई कार्रवाई से वीणा मानवी बुरी तरह भड़क गईं और पुलिस के सामने ही काफी नाराज दिखीं. उन्होंने पुलिस वैन में बैठने से पहले मीडिया के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, “पुलिस मुझे सिर्फ वारंट का हवाला देकर जबरन ले जा रही है. मुझे यह तक नहीं बताया गया कि आखिर किस मामले में यह वारंट जारी हुआ है!” वीणा मानवी ने इसे अपने विरोधियों की एक सोची-समझी खौफनाक साजिश करार दिया और कहा कि उन्हें किसी भी तरह चुनाव लड़ने से रोकने की गंदी कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: पैसा फेंको और..! चलती ट्रेन में करना है पूजा, पार्टी, हनीमून? जानें रेलवे का लीगल तरीका

ज प्रताप यादव का ‘सुपर-ब्लास्ट’

अपनी प्रत्याशी की सरेआम गिरफ्तारी की खबर सुनते ही जेजेडी चीफ तेज प्रताप यादव के तेवर बेहद तल्ख हो गए. उन्होंने तुरंत बयान जारी कर सत्तापक्ष और विरोधियों को आड़े हाथों लिया. तेज प्रताप ने कहा कि हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई इस कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है. यह उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का एक घटिया प्रयास है. यदि ऐसा हुआ है, तो यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read