Bharat Express DD Free Dish

“बिहार में कभी नहीं आएगा लालू राज…” गिरिराज सिंह का तेजस्वी यादव को दो टूक

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव को 2025 में महागठबंधन की सरकार बनने के दावे को लेकर किया पलटवार.

Giriraj Singh

गिरिराज सिंह. (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव को 2025 में महागठबंधन की सरकार बनने के दावे को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में अब कभी ‘लालू राज’ नहीं आने वाला है, जनता सचेत है.

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव के सरकार बनाने के दावे पर कहा, अपने मन से पुआ पकाने से तेजस्वी यादव को कौन रोकेगा.अपने मन से सरकार बनाना हो तो बना लें लेकिन सरकार बनाएगी जनता और जनता को मालूम है कि बिहार राज्य में फिर से ‘लालू राज’ नहीं आने वाला हैं.

बिहार भाजपा के गुटों में बंटे होनें को नकारते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में सिर्फ एक ही गुट है, वह भारतीय जनता पार्टी है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा,जिसको जो लग रहा है, वह बोल रहे हैं, जैसी जिसकी भावना है, वैसे बोल रहें हैं सनातन को गाली देना उचित नहीं है.

महाकुंभ विरोधियों पर भाजपा का पलटवार

विपक्षी दलों के नेताओं के महाकुंभ के विरोध में दिए जा रहे बयान को लेकर बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को पटना के शिव-पार्वती, हनुमान मंदिर में ऐसे नेताओं की सद्बुद्धि की कामना के साथ बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ किया गया था.इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हवन, यज्ञ कर महाकुंभ के विरोध में बयान देने वाले राजद अध्यक्ष लालू यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को सद्बुद्धि देने की कामना की थी.

लालू-अखिलेश-ममता पर भी गिरिराज ने साधा निशाना 

वहीं वक्ताओं ने कहा कि लालू यादव, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी के महाकुंभ को लेकर दिए गए बयान लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं महाकुंभ पर सवाल उठाकर ये लोग क्या जाहिर करना चाहते हैं सही अर्थों में तुष्टिकरण की राजनीति में उनकी बुद्धि खराब हो गई हैं इसलिए वे इस तरह की बातें कर रहे हैं.


ये भी पढ़े: खराब सीट देने को लेकर एयर इंडिया पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, कहा- ये यात्रियों के साथ धोखा है


–भारत एक्सप्रेस  



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read