लोकभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव
Tejashwi Yadav Detained: बिहार में नीट पेपर लीक और सिवान में छात्रों के प्रदर्शन पर AK-47 चलाने के विरोध में आज बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने मार्च निकाला. इस लोकभवन मार्च निकालने को लेकर तेजस्वी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि बाद में उन्हें सचिवालय थाने से रिहा कर दिया गया. तेजस्वी को आयकर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया था.
थाने से रिहा होने के बाद तेजस्वी यादव ने सूबे की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जबतक मुख्यमंत्री जिम्मेदारी तय नहीं कर देते और इस पूरी घटना के दोषियों पर कार्रवाई नहीं करते तबतक हम लड़ाई लड़ते रहेंगे.
बेरोजगारी खत्म होने तक जारी रहेगी जंग
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बयान जारी करना होगा, जिसमें यह बताना होगा कि सिवान में छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था. जबतक ये लोगों को सामने नहीं रखेंगे, छात्रों के साथ न्याय नहीं किया जाता औऱ बेरोजगारी खत्म नहीं होती, हमारी लड़ाई जारी रहेगी.
ज़ोर ज़ुल्म के टक्कर में हम खड़े हैं सीना ताने!
छात्र अपना हक़ लेकर रहेंगे
चाहे कुचल दो या बनाओ बहाने!#राजभवन_मार्च @yadavtejashwi #RJD pic.twitter.com/QsQDX4wx9I— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) August 19, 2026
प्रदर्शन के समय पुलिस ने तेजस्वी यादव को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के दौरान उन्होंने सम्राट सरकार पर बिहार के युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का आरोप लगाया. पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि लगातार पेपर लीक हो रहे हैं. जिससे युवाओं को उनका भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है.
पानी की बौछार ने रोक दिये राजद के कदम
बता दें कि, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पटना जेपी गोलंबर से लेकर लोक भवन तक विरोध मार्च निकाला था. दूसरी तरफ पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए रास्ते में कई जगह बैरिकेड लगाये थे. जब राजद नेता और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की तब पुलिस ने पानी की बौछार कर उन्हें रोकने की कोशिश की. इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ सांसद सुधाकर सिंह भी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें-ग्वालियर निगम से DSC डोंगल चोरी! BJP पार्षद पर आरोप, FIR की तैयारी; देखें CCTV वीडियो
राजद के इस मार्च के समर्थन में राजद नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बिहार सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई. उन्होंने सम्राट सरकार से जेन जी की भावनाओं को समझने की अपील की.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



