देश

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी की सांसदी जाने के बीच तेजस्वी यादव की कांग्रेस से मांग, बोले- बिहार में हम बड़ी पार्टी हैं और…

Tejashwi Yadav: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद से विपक्ष एकजुट होता हुआ नजर आ रहा है. तमाम विपक्षी नेताओं ने राहुल गांधी के अयोग्य घोषित किए जाने को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. इसी सिलसिले में बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कांग्रेस से बड़ी मांग की है. उन्होंने कहा कि “विपक्ष में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जीत हासिल करने के लिए जहां भी क्षेत्रीय दल मजबूत हैं, वहां कमान उन्हें ही दी जानी चाहिए.”

डिप्टी सीएम तेजस्वी ने आगे कहा कि “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) और वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) उनके साथ क्षेत्रीय दलों और कांग्रेस को एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं.”

कांग्रेस और क्षेत्रीय दल एक साथ आएं और आगे रणनीति तय करें

दरअसल इस समय विपक्षी नेताओं के ऊपर जांच एजेंसियों ने शिकंजा कस रखा है. कई नेताओं पर अलग-अलग मामलों को लेकर जांच चल रही है. वहीं तेजस्वी यादव से भी सीबीआई के मुख्यालय पर आठ घंटे से ज्यादा समय तक हुई पूछताछ की गई. जिसके बाद तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “कांग्रेस बिहार में महागठबंधन का हिस्सा है. बिहार में हम बड़ी पार्टी हैं, लेकिन कांग्रेस देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है. लालू यादव और नीतीश कुमार और सभी कोशिश कर रहे हैं कि सभी क्षेत्रीय दल और कांग्रेस एक साथ आएं और तय करें कि आगे क्या करना है ? डिप्टी सीएम ने आगे बताया कि जिन लोकसभा सीटों पर बीजेपी से सीधा मुकाबला है वहां कांग्रेस को उससे सीधे मुकाबला करना चाहिए और ऐसी लगभग 200 सीटें हैं.”

यह भी पढ़ें-   ‘संकल्प सत्याग्रह’ में प्रियंका गांधी का छलका दर्द, संसद में हुए पिता और भाई के अपमान की दिलाई याद, बोलीं – अहंकारी को देश सबक सिखाता है

‘मेरे परिवार ने हमेशा जांच में सहयोग किया’

वहीं रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले को लेकर सीबीआई की पूछताछ के बारे में सावल किया गया तो उन्होंने कहा कि “उनके परिवार ने हमेशा जांच में सहयोग किया है और उनसे पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए हैं. तेजस्वी ने कहा कि सच्चाई यह है कि कोई घोटाला नहीं हुआ यह स्पष्ट है. सब जानते हैं कि यह सब क्यों हो रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

42 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago