Bharat Express DD Free Dish

NEET री-एग्जाम से पहले Telegram पर बैन, जानें क्या हैं NTA के 12 प्वाइंट?

Telegram banned NEET re exam: NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 22 जून तक भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दी है. इसके अलावा 30 जून तक मैसेज ‘एडिट’ फीचर भी बंद रहेगा. जानिए NTA ने क्या कहा?

telegram-banned-before-neet-re-exam-know-nta-12-important-points-guidelines

Telegram banned NEET re exam: देशभर में नीट (NEET-UG 2026) परीक्षा को लेकर चल रहे ‘पेपर लीक’ विवाद के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा (Re-Exam) से ठीक पहले केंद्र सरकार ने भारत में मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम (Telegram) पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है. आखिर यह बैन क्यों लगाया गया और माफिया कैसे इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे? इसे साफ करने के लिए NTA ने एक प्रेस रिलीज जारी कर देश के सामने 12 बड़े प्वाइंट रखे हैं, जिन्हें हर छात्र और अभिभावक को जानना चाहिए.

NTA के 12 प्वाइंट (NTA 12 points On Telegram banned)

30 जून 2026 तक भारत में टेलीग्राम का ‘मैसेज एडिट’ (Edit) फीचर पूरी तरह ब्लॉक रहेगा. NTA के मुताबिक, कुछ खूंखार शिक्षा माफिया टेलीग्राम के इसी एडिट फीचर का फायदा उठाकर एग्जाम के बाद पुराने मैसेजों में ‘प्रश्नपत्र’ (Question Paper) जोड़ देते थे, ताकि यह साबित किया जा सके कि पेपर पहले ही लीक हो गया था. इस फर्जीवाड़े और अफवाहों की फैक्ट्री को बंद करने के लिए IT एक्ट 2000 की धारा 69A के तहत यह सख्त कार्रवाई की गई है.

  1. 22 जून तक टेलीग्राम बैन: NTA की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने IT एक्ट 2000 की धारा 69A के तहत भारत में 22 जून 2026 तक टेलीग्राम को ब्लॉक कर दिया है.
  2. ‘एडिट’ (Edit) फीचर पर 30 जून तक ताला: टेलीग्राम पर पहले से भेजे गए मैसेजों को एडिट करने की सुविधा 30 जून तक बंद रहेगी.
  3. एडिट फीचर से बन रहे थे ‘फर्जी सबूत’: शिक्षा माफिया परीक्षा के बाद पुराने मैसेजों में ‘प्रश्नपत्र’ (Question Paper) एडिट करके जोड़ देते थे, ताकि यह साबित किया जा सके कि पेपर पहले ही लीक हो गया था.
  4. ‘आखिरी विकल्प’ के तौर पर कड़ा फैसला: NTA ने पहले एक-एक करके चैनल्स को ब्लॉक करवाया, लेकिन जब अफवाहें नहीं रुकीं, तो पूरे ऐप पर रोक लगाना ही ‘आखिरी विकल्प’ बचा था.
  5. I4C का ‘सुपर-एक्शन’: गृह मंत्रालय की साइबर विंग (I4C) ने “PAPER LEAKED NEET” और “NEET MAFIA” जैसे नाम वाले दर्जनों चैनल्स और बॉट्स को हमेशा के लिए डिलीट करवा दिया है.
  6. लाखों की सरेआम ठगी: ये टेलीग्राम चैनल उम्मीदवारों और उनके परिवारों को पेपर देने का झांसा देकर उनसे हजारों से लेकर लाखों रुपये तक ऐंठ रहे थे.
  7. 21.5 करोड़ रुपये का महा-घोटाला: अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ कि एक अंतरराज्यीय गिरोह ने 1000 मोबाइल नंबरों और फर्जी बैंक खातों के जरिए करीब 21.5 करोड़ रुपये का लेनदेन किया है.
  8. अन्य राज्यों में भी पुलिस अलर्ट: बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और अन्य राज्यों की पुलिस भी इन टेलीग्राम गिरोहों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.
  9. आम यूजर्स से मांगी माफी: NTA ने माना कि इस बैन से लाखों आम यूजर्स को पढ़ाई और नौकरी के काम में असुविधा होगी, जिसके लिए उन्होंने खेद जताया है.
  10. हेल्पलाइन 1930 पर करें शिकायत: NTA ने अपील की है कि अगर कोई भी पेपर दिलाने का झांसा दे, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन ‘1930’ पर कॉल करें.
  11. री-एग्जाम की नई टाइमिंग: 21 जून को होने वाले री-एग्जाम का समय अब 180 मिनट (3 घंटे) से बढ़ाकर 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) कर दिया गया है.
  12. रफ वर्क के लिए 4 शीट: छात्रों की सुविधा के लिए अब आंसर शीट में रफ वर्क के लिए जगह बढ़ाई गई है और 4 नई रफ वर्क शीट भी दी जाएंगी.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी शर्तों पर झुक गया ईरान? 300 अरब डॉलर की अफवाह पर सरेआम बौखलाए ट्रंप, कर दिया ये बड़ा खुलासा

सिर्फ पढ़ाई पर करें फोकस (Telegram edit message feature)

NTA ने इन 12 प्वाइंट्स के जरिए साफ संदेश दे दिया है कि वे परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अफवाह को बर्दाश्त नहीं करेंगे. एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के ‘फर्जी स्क्रीनशॉट्स’ पर भरोसा न करें और 21 जून की परीक्षा के लिए पूरी लगन के साथ तैयारी करें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read