देश

‘Hamas की तरह हम भी करें हमला…’, जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकी संगठन का भारत के खिलाफ धमकी भरा लेटर, PM का किया जिक्र

Terrorist Attack threat : डेढ़ महीने पहले हमास के आतंकियों ने जिस तरह इजरायल पर कायरना हमला किया, उससे दुनिया सिहर उठी थी. अब एक आतंकी संगठन ने भारत के विरुद्ध भी ऐसे हमले करने की साजिश रची है. जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी संगठन ‘कश्मीर फाइट’ का पत्र उजागर हुआ है, जिसमें आतंकी आका ने अपने सदस्यों से पर्यटकों, गैर-स्थानीय लोगों, सुरक्षा बलों को निशाना बनाने को कहा है. साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को टारगेट करने की भी गीदड़भभकी दी है.

इंडियाटुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कश्मीर फाइट’ नाम के आतंकी संगठन ने अपने आतंकियों से कहा है कि हाई-प्रोफाइल हस्तियों को निशाना बनाएं. संगठन ने धमकी भरे खत में लिखा, ”गाजा में हो रहा नरसंहार उन सभी लोगों के लिए आंखें खोलने वाला है, जो UN या फिर अन्य मानवाधिकार समूहों और देशों से उम्मीदें रखते हैं. मरी हुई खामोशी इन सो-कॉल्‍ड शांति के रक्षकों का जीवंत प्रमाण है. अगर ये पाखंडी Gaza Genocide के लिए तैयार हैं, तो HOJK के भविष्य के बारे में भी सोचें. अब समय आ गया है कि IIOJK में हमारे सशस्त्र लड़ाके अपनी स्‍ट्रेट्जी बदलें और अधिनायकवादी भारतीय शासन में और उसके आसपास हाई-प्रोफ़ाइल टारगटों पर फोकस करें.”

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को निशाने पर लेने का हुकुम

आतंकी संगठन ने खत में आगे लिखा, ”यह एक ख़तरनाक स्थिति है…ऐसे में हमारे हथियारबंद लड़ाकों को बाहर आना होगा और ठीक उसी जगह पर हमला करना होगा, जहां यह सबसे ज्यादा पीड़ा पहुंचाए. टारगेट पर फोकस करें और लड़ाकों को तैनात करें.” माना जा रहा है कि आतंकी संगठन प्रदेश में पर्यटकों, गैर-स्थानीय लोगों, सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की फिराक में हैं. बीते 2 महीने में प्रदेश में कई आतंकी हमले हो चुके हैं और कई सुरक्षाकर्मियों की जानें गई हैं.

यह भी पढ़िए: “खून में है सेना में सेवा करना”, शहीद पैरा कमांडो अब्दुल माजिद की कहानी जानकर गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

रामबन जिले से गोला-बारूद का जखीरा बरामद हुआ

आज जम्मू-कश्मीर में वहां की पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर रामबन जिले से गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है. प्रदेश में सुरक्षाबलों को बनिहाल में खारी तहसील के सरनियाल के वन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान यह कामयाबी मिली.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago