Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, नित्यानंद पाल के रूप में हुई पहचान

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची से भाजपा सांसद Sanjay Seth को फोन पर धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, नित्यानंद पाल के रूप में हुई पहचान - भारत एक्सप्रेस

यह राजनीति (politics) से जुड़ा एक बड़ा क्राइम (crime) है, जिसमें इंडियन डिफेंस मंत्री (Indian Defence Minister) संजय सेठ (Sanjay Seth) को धमकी (threatening) देने वाले हरिहरपुर निवासी युवक (youth) नित्यानंद पाल (नित्यानंद पाल) की गिरफ्तारी (arrest) हो गई है; रांची (रांची) पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह arrest किया है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth) को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान नित्यानंद पाल (Nityanand Pal) के रूप में हुई है, जो झारखंड (Jharkhand) के धनबाद जिले के हरिहरपुर का निवासी है.

धनबाद से आरोपी गिरफ्तार

इस हाई-प्रोफाइल मामले में रांची पुलिस की टेक्निकल टीम ने लोकेशन ट्रेस कर नित्यानंद को धनबाद से गिरफ्तार किया है. रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और अब उसे रांची लाया जा रहा है. पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा करेगी.

कब दी गई थी धमकी ?

गौरतलब है कि यह धमकी 26 जुलाई को उस वक्त दी गई थी जब संजय सेठ लद्दाख के द्रास में कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. उसी दौरान उनके मोबाइल पर लगातार पांच बार कॉल आया, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. मंत्री के सचिव ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी थी.

कब-कब धमकी मिली ?

यह पहली बार नहीं है जब संजय सेठ को इस तरह की धमकी मिली हो. दिसंबर 2024 में भी उन्हें धमकी दी गई थी, जब उनसे एक टेक्स्ट मैसेज के जरिए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और जान से मारने की धमकी दी गई थी. उस मैसेज में ‘लाल सलाम’ लिखा गया था.

इसे भी पढ़े- Ajab Gajab: दादी ने किया ऐसा काम, लोग बोले ‘वाह दादी वाह’, आप भी देखकर रह जायेंगे हैरान

रांची से हुई थी गिरफ्तारी

उस मामले की जांच में पुलिस ने रांची के कांके निवासी मिन्हाजुल अंसारी को गिरफ्तार किया था, जिसने यह साजिश अपनी बेटी के प्रेमी को फंसाने के लिए रची थी. रांची पुलिस का कहना है कि आरोपी नित्यानंद पाल से पूछताछ के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उसने रक्षा राज्य मंत्री को धमकी क्यों दी और उसके पीछे क्या मंशा थी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital