मनोरंजन

Anushka Sharma Daughter: अनुष्का शर्मा ने बेटी Vamika के जन्मदिन पर पोस्ट की क्यूट तस्वीरें, बेटी पर प्यार लुटाते आईं नजर

Anushka Sharma Daughter Latest Pics: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लंबे वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर चल रहीं हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर अनुष्का काफी एक्टिव रहती हैं. इस बीच 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका कोहली (Vamika Kohli) का दूसरा जन्मदिन मना रही हैं. बेटी के बर्थडे के मौके पर अनुष्का शर्मा और वामिका की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही हैं.

अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका का जन्मदिन आज

दरअसल बेटी वामिका के बर्थडे पर अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बुधवार को लेटेस्ट तस्वीर को पोस्ट किया है. इस फोटो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के माथे को चूमती और प्यार दुलार करती हुई नजर आ रही हैं. मां बेटी की ये शानदार फोटो आपके दिल को आसानी से छू जाएगी. इस प्यारी फोटो पर अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा है- दो साल पहले मेरा दिल खुल गया था.

अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका की लेटेस्ट तस्वीरें की शेयर

इस तरह से अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका की लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर उसके बर्थडे को स्पेशल बनाया है. अनुष्का शर्मा की इस क्यूट फोटो पर मशहूर सिंगर नीति मोहन ने भी वामिका को हैप्पी बर्थडे विश किया है. साथ ही सोशल मीडिया पर सामने आते ही अनुष्का शर्मा और वामिका की ये लेटेस्ट फोटो काफी वायरल होना शुरू हो गई हैं. फैंस अनुष्का की इस तस्वीर पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं.

-ये भी पढ़ें-Golden Globe Awards 2023: RRR ‘नाटू-नाटू’ की जीत पर खुशी से झूमे Shah Rukh Khan, बोले- और कई अवॉर्ड्स आएंगे

2 साल की हुईं वामिका

बता दें कि साल 2021 में 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने वामिका को जन्म दिया था. तब से लेकर अब तक टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli)और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका के लिए नो फोटो पॉलिसी लागू कर रखी है. ऐसे में आज अनुष्का की बेटी वामिका पूरे दो साल की हो गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

19 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

28 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

43 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

43 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

43 minutes ago