Bharat Express DD Free Dish

GST 2.0 का तड़का, अब रसोई बनेगी और भी सस्ती

GST काउंसिल ने 3 सितंबर को नई दिल्ली में हुई बैठक में रोजमर्रा के खाने-पीने की चीजों पर टैक्स में बड़ी कटौती का ऐलान किया है.

GST Council Tax Cuts के कारण अब रसोई बनेगी और भी सस्ती

GST Council Tax Cuts: अब घर की रसोई में राहत की खुशबू आने लगी है. GST काउंसिल ने 3 सितंबर को नई दिल्ली में हुई बैठक में रोजमर्रा के खाने-पीने की चीजों पर टैक्स में बड़ी कटौती का ऐलान किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुए इस फैसले को GST 2.0 कहा जा रहा है जो 2017 के बाद सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म माना जा रहा है.

क्या-क्या हुआ सस्ता?

अब UHT दूध, पनीर, रोटी, खाखरा और पिज्जा ब्रेड पर कोई GST नहीं लगेगा. पहले इन पर 5% टैक्स था. पराठा और परोट्टा, जिन पर पहले 18% टैक्स लगता था अब पूरी तरह टैक्स फ्री हो गए हैं.

दूध से बने प्रोडक्ट्स जैसे घी, मक्खन और चीज पर टैक्स 12% से घटकर 5% हो गया है. पैक्ड फूड जैसे जैम, सॉस, अचार और फ्रूट जूस भी अब सस्ते मिलेंगे.

ड्राई फ्रूट्स में बादाम, काजू, पिस्ता और खजूर अब 5% टैक्स स्लैब में आ गए हैं. पहले ये 12% पर थे. वहीं बिस्किट, केक, चॉकलेट, कॉर्नफ्लेक्स, सूप और आइसक्रीम पर भी अब सिर्फ 5% टैक्स लगेगा जो पहले 18% था.

महंगाई में राहत, बजट में राहत

जुलाई में खुदरा महंगाई दर 1.55% रही जो जून 2017 के बाद सबसे कम है. खाने-पीने की चीजों की महंगाई तो –1.76% पर है, यानी कीमतें घट रही हैं. ऐसे में GST कटौती से घर का बजट और भी हल्का होगा.

उद्योग की तैयारी और असर

पैक्ड फूड कंपनियां अब छोटे पैक में फिर से ज्यादा मात्रा देने की तैयारी में हैं. पहले बढ़ती लागत के चलते 5 रुपया और 10 रुपया के पैक छोटे हो गए थे, अब फिर से भरपूर मिलने की उम्मीद है.

ब्रोकरेज कंपनियों का क्या मानना है?

ब्रोकरेज कंपनियों का मानना है कि ये टैक्स कटौती उपभोग को बढ़ावा देगी. ग्रामीण मांग पहले ही मजबूत हो रही है और अब ये कदम भारत की खपत आधारित अर्थव्यवस्था को और रफ्तार देगा.

कुल मिलाकर GST 2.0 ने आम आदमी की थाली को राहत दी है और बाजार को नई ऊर्जा दी है. अब खाना सिर्फ स्वादिष्ट नहीं सस्ता भी होगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read