देश

Weather News: होली से पहले मौसम लेगा करवट, इन राज्यों में बारिश के साथ ओले पड़ने के आसार

Weather Update: मार्च का महीना शुरू होते ही गर्मी का सितम बढ़ना शुरू हो गया है. दिन के समय में तेज तपिश लोगों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के चलते कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखी जा सकती है.

आईएमडी (IMD) के मुताबिक 7 मार्च को इन सभी राज्यों में बारिश के साथ-साथ ओले भी देखने को मिल सकते है. वहीं कई जगहों पर तूफान आने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी संभावना जतायी है कि अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 मार्च को दिल्ली (Delhi) के तापमान में मामूली गिरावट आएगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आस-पास रह सकता है. वहीं, 7 से 10 मार्च तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

इन राज्यों में होली पर बिगड़ेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में भी फरवरी के महीने में गर्मी के सितम ने लोगों को परेशान करके रखा. फिलहाल, मौसम फिर एक बार करवट लेगा. आईएमडी (IMD) ने होली (Holi) से पहले पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश पड़ने और ओलावृष्टि की संभावना जतायी है. वहीं राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. जिससे होली पर मौसम बिगड़ने का आसार लगे रहे हैं.

यह भी पढ़ें-   7 मार्च को नागालैंड और मेघालय में तो 8 को त्रिपुरा में सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी

पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बारिश वाला दिन उसे ही कहा जाता है, जब एक दिन में 2.5 एमएम या उससे अधिक बारिश दर्ज हो. इसके अलाव जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी देखी जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago