होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
आईआरसीटीसी
IRCTC Server Down: होली (Holi 2023) पर हर किसी को अपने घर जाने के लिए पहले से ही रेल टिकट के लिए मशक्कत करनी पड़ रही थी, आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा आईआरसीटीसी से टिकट बुक कराने के लिए यूजर्स काफी परेशान दिखे. आईआरसीटीसी की टिकट बुकिंग सेवा का सर्वर (4 मार्च) सुबह पीक टाइम में अचानक डाउन हो गया, जिसके बाद यूजर्स टिकट बुक नहीं कर सके. कुछ लोगों के पैसे तो कट गए, लेकिन उन्हें कन्फर्म टिकट की कॉपी नहीं मिल पाई.
शनिवार सुबह तत्काल टिकट बुक करने में आईआरसीटीसी यूजर्स को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. आईआरसीटीसी का सर्वर डाउन होने पर लोगों ने अपनी शिकायतें और गुस्सा निकालने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का सहारा लिया. एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि IRCTC ऐप और वेबसाइट डाउन होने के कारण टिकट बुक नहीं हो पा रहे हैं. खाते से 4 बार पैसे भी काटे गए लेकिन एक बार भी टिकट बुक नहीं हुआ. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट सुबह 10 बजे से डाउन है, मैं तत्काल टिकट बुक नहीं कर पा रहा हूं.
ये भी पढ़ें- होली पर करें जमकर खरीदारी, Flipkart Sale में मिल रहा 80% तक डिस्काउंट
सर्वर डाउन होने पर ट्विटर पर आईआरसीटीसी ट्रेंड करने लगा. टिकट बुकिंग के वक्त ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर एक मैसेज आने लगा. इस संदेश में लिखा था कि रखरखाव गतिविधि के कारण ई-टिकटिंग उपलब्ध नहीं है, कृपया बाद में प्रयास करें. रद्द करने, फाइल टीडीआर के लिए, कृपया कस्टमर केयर नंबर 14646,0755-6610661 और 0755-40906000 पर कॉल करें या हमें etickets@irctc.co.in पर मेल करें. हालांकि अभी तक इस मामले पर रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
रेलवे ने होली के त्योहार पर अपने यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल कोटा खोल दिया था, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण टिकट बुक नहीं हो पाए हैं. होली के त्योहार के दौरान यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए रेलवे देश भर में होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. साथ ही इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं.
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…