मनोरंजन

Huma Qureshi Video: बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं हुमा कुरैशी, वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल

हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्रियों की बात करें तो उनमें हुमा कुरैशी का नाम जरूर आता है. हुमा कुरैशी अपनी लाजवाब एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. लेकिन अक्सर हुमा कुरैशी को अपने मोटापे की वजह से बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है. हाल ही में कुछ ऐसा भी हुआ है जिससे हुमा कुरैशी एक बार फिर बॉडी शेमिंग का शिकार हो गई हैं और उनके बढ़ते वजन को लेकर नेटिजन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

हुमा कुरैशी सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

इंस्टेंट बॉलीवुड ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर हुमा कुरैशी का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. हुमा कुरैशी का ये वीडियो एक अवॉर्ड नाइट के रेड कार्पेट के दौरान का है. इस वीडियो को देखकर आप पाएंगे कि हुमा कुरैशी कितनी मोटी लग रही हैं। थाई-हाई स्लिट ड्रेस में हुमा के इस वीडियो को देखने के बाद आप भी एक पल के लिए कंफ्यूज हो जाएंगे. हुमा कुरैशी के इस वीडियो को देखकर नेटिजेंस ने एक्ट्रेस पर निशाना साधा है. जिसके चलते उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है और लोग उनसे तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती भोजपुरी हसीनायें, उम्र जान कर हो जाएंगे हैरान , Aamrapali Dubey से Akshara Singh तक फिटनेस फ्रीक

नेटिज़न्स ने हुमा कुरैशी से ऐसे सवाल पूछे

हुमा कुरैशी के इस वीडियो पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट करते हुए सवाल किया है- क्या एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. इसके बाद एक अन्य यूजर ने लिखा है कि- कितना पेट निकला है, ड्रेस कितनी अजीब लग रही है. एक अन्य यूजर ने लिखा है- वह प्रेग्नेंट दिख रही हैं। इस तरह कई यूजर्स ने हुमा कुरैशी से प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब हुमा कुरैशी मोटापे की वजह से नेटिजंस के निशाने पर आई हों, इससे पहले भी हुमा को कई बार इसी वजह से ट्रोल किया जा चुका है.

Dimple Yadav

Recent Posts

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

12 minutes ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

1 hour ago

राणा कपूर की पत्नी बिंदू कपूर को NCLAT से झटका, चार कंपनियों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही का आदेश बरकरार

यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर की पत्नी बिंदु कपूर को एनसीएलएटी से बड़ा झटका…

1 hour ago

तमिलनाडु निजी स्कूल मान्यता घोटाले मामले में पूर्व मंत्री अनबिल महेश को नहीं मिली राहत, मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

तमिलनाडु के बहुचर्चित स्कूल मान्यता घोटाले में बंद पूर्व मंत्री अनबिल महेश की जमानत याचिका…

2 hours ago