Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आत्मा के मोक्ष और जगत हित के लिए जो कार्य करे वही सत्य है- बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कथा स्थल पर पहुँचकर सबसे पहले कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का शॉल-श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

shivraj singh chouhan

सीएम शिवराज सिंह चौहान और पंडित धीरेंद्र शास्त्री

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज विदिशा जिले में भोपाल-सागर हाई-वे बायपास के समीप श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ, श्रीमद भागवत कथा एवं संत समागम में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि आत्मा के मोक्ष और जगत हित के लिए जो कार्य करे वही सत्य है. विदिशा मेरी कर्म भूमि रही है और आज भी है। यहाँ भक्ति रस की गंगा बह रही है और चारों तरफ आनंद बरस रहा है.

इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने परमात्मा की प्राप्ति के लिए तीन मार्गी सिद्धांतों ज्ञान, भक्ति और कर्म मार्ग पर प्रकाश डाला. उन्होंने प्रदेश के अधिकारी, कर्मचारियों को निःस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जनता को ठीक दिशा दिखाना और सुखी बनाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई मास्टर है तो बच्चों को ठीक से शिक्षा प्रदान करे, डॉक्टर है तो अच्छे से इलाज करे गरीबों से पैसा न मांगे. कर्मचारी है तो वह रिश्वत न ले.

सीएम चौहान ने बेटियों और महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के उद्देश्यों पर गहन प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अपराधों के नियंत्रण और दुराचारियों को दंडित करने के लिए प्रदेश में नये कानून बनाए गए हैं.

शाल-श्रीफल से किया कथावाचक पं. शास्त्री का सम्मान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कथा स्थल पर पहुँचकर सबसे पहले कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का शॉल-श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया. मुख्यमंत्री ने भजनों का गायन भी किया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भी साथ दिया. विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, लीना जैन, राजश्री सिंह और रामपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, कैलाश रघुवंशी, डॉ. राकेश जादौन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital