देश

Delhi Kanjhawala Case: अंजलि के घर पर चोरी, चोरों ने टीवी और कपड़ों पर किया हाथ साफ, परिजनों ने दोस्त निधि पर जताया शक

Delhi Car Accident: राजधानी दिल्ली में कंझावला कार हादसे में जान गंवाने वाली मृतका (अंजलि) के घर चोरी हुई है. अंजलि के घरवालों ने इस मामले में चोरी का आरोप अंजलि की दोस्त निधि पर लगाया है. चोरी की यह घटना अंजलि के करणविहार वाले घर में हुई है. अंजलि के परिजनों ने कहा है कि घर का ताला तोड़कर चोर घर का सामान उठा ले गए हैं. चोरी की जानकारी आसपास के रहने वाले लोगों ने उन्हें दी है. वहीं परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जब चोरी हुई तब पुलिस कहां थी. हालांकि अभी तक पुलिस का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

अंजलि के परिवार के सदस्य अनु ने कहा, “पड़ोसियों ने चोरी के बारे में बताया था. यह निधि की साजिश है. वह पकड़े जाने के डर से अपना सामान हमारे घर में रखवाना चाह रही है. पुलिस 8 दिन से हर जगह थी लेकिन कल ही क्यों नहीं थी?”

ये भी पढ़ें-  Varanasi: बीएचयू परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट, बाइक सवार बदमाशों ने की दबंगई

अंजलि की दोस्त निधि पर परिजनों ने लगाया आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात में एक पड़ोसी ने देखा कि अंजलि के घर के बाहर का बल्ब बंद और मकान का गेट (Main Gate) खुला हुआ है. उन्होंने इसकी सूचना अंजलि के परिवार के सदस्यों को दी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल किया. परिजनों ने बताया कि उसके घर में चोर टीवी, बर्तन और कपड़े उठा ले गए. वहीं, अंजलि की मां (Anjali Singh Mother) का कहना है कि ऐसा संभव है कि उनकी बेटी पर सवाल उठाने के लिए उनके घर में कुछ रखा गया हो ताकी अंजलि पर सवाल उठाए जा सकें.

आरोपियों ने कल कबूला था सच

दिल्ली के कंझावला कार हादसे में पुलिस की पूछताछ में पहली बार अंजलि के आरोपियों ने इस बात को कबूला था कि ये बात उन्हे पता थी कि अंजलि उनकी कार के नीचे फंसी हुई है. लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि वो डर गए थे और इसी के चलते वो गाड़ी को दौड़ाते रहे. इस दौरान कंझावला तक के रूट में उन्होंने कई बार गाड़ी यू टर्न की. लेकिन कंझावला तक अंजलि का शव नहीं गिरा. आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें डर था कि कहीं लड़की को गाड़ी से निकाला तो हत्या का केस लग जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

4 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

12 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

27 minutes ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

35 minutes ago

अदाणी पोर्ट्स का बंपर मुनाफा, टारगेट 1000 करोड़ बढ़ाया; निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Adani Ports Share Price: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष…

42 minutes ago