Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कश्मीर से लेकर यूपी तक ये 5 सांसद अब तक नहीं ले पाए शपथ, क्या संसद की कार्यवाही में ले सकेंगे हिस्सा

अठारहवीं लोकसभा के गठन होने के बाद भी पांच नवनिर्वाचित सांसद ऐसे हैं जिन्होंने अब तक शपथ नहीं लिया है. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ.

Afzal Ansari Amritpal Singh Engineer Rashid

अफजाल अंसारी, अमृतपाल सिंह और इंजीनियर रशीद

5 MPs Not Taken Oath: अठारहवीं लोकसभा के गठन के साथ ही संसद में नेता पक्ष और प्रतिपक्ष समेत अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने पद की शपथ ले ली लेकिन पांच नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक शपथ नहीं लिया है. बता दें कि पांच सांसदों में कश्मीर की बारामुला सीट से जीते इंजीनियर रशीद, पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, बशीरहाट से शेख नुरुल इस्लाम, पंजाब के खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह और यूपी के गाजीपुर से दोबारा जीते अफजाल अंसारी का नाम शामिल है. आगे जानिए आखिर किस वजह से ये पांच नवनिर्वाचित सांसद शपथ क्यों नहीं ले पाए.

अफजाल अंसारी और अमृतपाल सिंह क्यो नहीं ले पाए शपथ

अफजाल अंसारी को बीते साल एक मामले में सजा होने की वजह से संसद की कार्यवाही में शामिल पर रोक है. यही वजह है कि वे सांसद तो बन गए लेकिन शपथ नहीं ले सके. वहीं, रशिद इंजीनियर और अमृतपाल सिंह जेल में बंद हैं और शपथ लेने के लिए अंतरिम जमानत पर कोर्ट में सुनवाई होनी है. अमृतपाल सिंह को एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था. इस वक्त वे असम के एक जेल में बंद हैं. इसी साल उन पर एक साल के लिए एनएसए बढ़ा दिया गया है.

इंजीनियर रशीद के शपथ ग्रहण को लेकर कोर्ट में अर्जी

इंजीनियर रशीद को टेरर फंडिंग के आरोप में यूएपीए के तहत साल 2019 में गिरफ्तार किया गया था. इस वक्त वे दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. बता दें कि इंजीनियर रशीद के शपथ ग्रहण को लेकर दिल्ली की एक अदालत में जमानत की अर्जी लगाई गई है. अभी इस पर फैसला आना बाकी है.

इस वजह से शपथ नहीं ले सके शत्रुघ्न सिन्हा

बतौर संसद सदस्य शपथ नहीं लेने वालों में शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम शामिल है. बीजेपी से त्रृणमूल कांग्रेस में आए शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से सांसद हैं. बताया जाता है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी में व्यस्त होने की वजह से शपथ ग्रहण नहीं कर पाए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital